🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

कमलनाथ सरकार मनायेगी राजीव गांधी की 75 वीं वर्षगांठ

👤
DD
👁 1483 व्यूज
📍 Bhopal
कमलनाथ सरकार मनायेगी राजीव गांधी की 75 वीं वर्षगांठ
युवा संकल्प वर्ष के रुप में कार्यक्रम की शुरुआत 20 अगस्त से होगी



17 अगस्त 2019। गांधी परिवार से अपनी नज़दीकी और वफादारी निभाने की खातिर कमलनाथ पूरे वर्ष राज्य में राजीव गांधी के नाम पर सरकारी उत्सव मनाएंगे। 20 अगस्त से इस वार्षिक उत्सव का आगाज होगा।



राज्य की कमलनाथ सरकार भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं वर्षगांठ को युवा संकल्प वर्ष 2019-20 के रुप में मनायेगी। इसके तहत 20 अगस्त 2019 को सद्भावना दिवस पर राजधानी भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा अगले साल 21 मई 2020 को इस वर्षगांठ का समापन किया जायेगा।



राज्य में यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जायेगा। इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों और सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। युवा संकल्प वर्ष के अंतर्गत राज्य स्तरीय सद्भावना दिवस एवं सद्भावना मार्च का आयोजन 20 अगस्त 2019 को अपरान्ह साढ़े बारह बजे मिन्टो हॉल भोपाल में आयोजित होगा। इस आयोजन में प्रदेश के 150 से अधिक विद्यार्थी चयनित होकर शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य स्तरीय आयोजन के उद्घाटन के अवसर पर भोपाल संभाग के सभी महाविद्यालयों से विद्यार्थी तथा प्राध्यापक आमंत्रित किये गये हैं।



निर्देशों में आगे बताया गया है कि युवा संकल्प वर्ष का शुभारंभ सद्भावना दिवस 20 अगस्त 2019 से आरंभ होकर 21 मई 2020 तक संचालित रहेगा। युवा संकल्प वर्ष के अंतर्गत तीन राज्य स्तरीय आयोजनों/प्रतियोगिताओं की रुपरेखा निर्धारित की गई है। इसमें महाविद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजन किये जायेंगे। समस्त आयोजनों में राजीव गांधी के जीवन वृत्त तथा उनके राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय अवदान पर स्थानीय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके संस्मरणों एवं विचारों से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित और उत्प्रेरित किया जायेगा।



ऐसा होगा सद्भावना मार्च :

20 अगस्त को सद्भावना मार्च मिन्टो हॉल भोपाल से आरंभ होकर राजभवन के सामने से होते हुये लाल परेड मैदान पहुंचकर विसर्जित होगा। इस दौरान संबंधित महाविद्यालय के विद्यार्थी अपने हाथों में अपने महाविद्यालय के नाम की पट्टिका लिये होंगे।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त के आयोजन के बाद साल भर प्रदेश के साढ़े चौदहसौ महाविद्यालयों और 35 विश्वविद्यालयों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :