🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

पद्मभूषण तो पहले ही मिल जाना चाहिए था

👤
Admin
👁 20311 व्यूज
📍 नई दिल्ली
पद्मभूषण तो पहले ही मिल जाना चाहिए था
ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले भारत के पहले पहलवान सुशील कुमार का मानना है कि उन्हें हर चीज़ देर से और बहुत मेहनत करने के बाद मिलती है.



पद्मभूषण के लिए नामित किए जाने के बाद सुशील कुमार ने बातचीत में कहा, "पिछले साल ही पद्मभूषण मिल जाना चाहिए था, पर कोई बात नहीं देर आए दुरुस्त आए."

सुशील कुमार को पिछले साल भी पद्मभूषण के लिए नामित किया गया था.



दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर अवार्ड नहीं भी मिलता, तब भी मैं देश की सेवा करता रहूंगा."



रियो ओलंपिक के बारे में पूछे जाने पर वो कहते हैं, रियो जाने का मौका नहीं मिला जिसका मलाल है जो ज़िंदगीभर रहेगा.

डोपिंग मामले में फंसे पहलवान नरसिंह यादव के बारे में पूछे जाने पर वो कहते हैं, "मैं नरसिंह का सपोर्ट करता हूं, नरसिंह को अपना ध्यान रखना चाहिए था. यहाँ बात देश की थी, हम सब उनके साथ हैं."



- बीबीसी हिन्दी
Tags :