🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सिम्स बनेगा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

👤
DD
👁 1278 व्यूज
📍 Bhopal
सिम्स बनेगा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण ; ऑडिटोरियम का लोकार्पण

25 अक्टूबर 2019। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज छिन्दवाड़ा में छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाओं तथा कैंपस सौंदर्यीकरण के दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सिम्स में पूर्व डीन स्व. डॉ. एच.के.टी. रजा की स्मृति में बनाये गये ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया और प्रशासकीय समिति की बैठक भी ली।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि लगभग पाँच वर्ष पहले मैंने छिन्दवाड़ा में मेडिकल कॉलेज का सपना देखा था। यह सपना अब साकार होने जा रहा है। इस इंस्टीट्यूट को सच्चे अर्थों में स्थापित करने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब फैकल्टी और स्टाफ की है। उन्होंने कहा कि शुरूआत से ही अनुशासित वर्क कल्चर और मानक स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाये, जिससे इंस्टीट्यूट को उत्कृष्टता की मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. रजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट को प्रारंभ करने में उनका समर्पण भाव और उनकी सोच बहुत अहम् रही है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने इंस्टीट्यूट को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्तर तक पहुँचाने की दिशा में हर संभव प्रयास किये। हम सभी को मिलकर उनकी इस सोच और मंशा को आगे ले जाना है। श्री कमल नाथ ने डीन डॉ. रामटेके को इंस्टीट्यूट में फैकल्टी और स्टाफ के रिक्रूटमेंट में गुणवत्ता से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जब फैकल्टी का स्तर अच्छा होगा, तभी वे विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा दे सकेंगे। सिम्स के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया और कहा कि गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न किया जाए।

मुख्यमंत्री ने ली प्रशासकीय समिति की बैठक

मुख्यमंत्री ने सिम्स के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रशासकीय समिति की बैठक भी ली। उन्होंने इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों, प्राध्यापकों और रिक्त पदों, नवीन उपकरणों, आईसीसीयू एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चिकित्सा महाविद्यालय के परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाये। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। मरीजों को मानक स्तर की उपचार सुविधाएँ दी जाएँ। मेडिकल कॉलेज कैंपस एवं जिला अस्पताल के लिये हॉर्टिकल्चर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने जिला अस्पताल के लिये स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

इस दौरान विधायक श्री निलेश उईके और श्री सुनील उईके, पूर्व विधायक श्री दीपक सक्सेना, राज्य बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओक्टे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना, डीन डॉ. गिरीश बी. रामटेके सहित सिम्स का स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Tags :