🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसम्‍बर से

👤
DD
👁 1764 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसम्‍बर से
8 नवम्‍बर, 2019। मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधानसभा का सात दिवसीय शीतकालीन सत्र मंगलवार, दिनांक 17 दिसम्‍बर से आरंभ होकर सोमवार, 23 दिसम्‍बर, 2019 तक चलेगा। राज्‍यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार सात दिवसीय सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगी जिसमें शासकीय
विधि विषयक एवं वित्‍तीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस सत्र हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 20 नवम्‍बर तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 5 दिसम्‍बर तक प्राप्‍त की जावेंगी, जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यान आकर्षण तथा नियम 287 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में दिनांक 11 दिसम्‍बर से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जावेंगी।
उल्‍लेखनीय है कि पन्‍द्रहवीं विधानसभा का यह चतुर्थ सत्र होगा।

Tags :