🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

इस वर्ष 291.57 लाख मीट्रिक टन खरीफ उत्पादन की संभावना

👤
DD
👁 1265 व्यूज
📍 Bhopal
इस वर्ष 291.57 लाख मीट्रिक टन खरीफ उत्पादन की संभावना
किसानों ने 145.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोई खरीफ फसलें
13 नवम्बर 2019। प्रदेश में इस वर्ष 291.57 लाख मीट्रिक टन खरीफ उत्पादन की संभावना है, जो पिछले वर्ष से 56.81 लाख मीट्रिक टन अधिक है। किसानों ने करीब 145.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोआई की है, जो पिछले वर्ष से 12.60 लाख हेक्टेयर अधिक है।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 50.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अनाज, 20.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन, 67.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन तथा 6.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बोनी की गई है। खरीफ में इस वर्ष 175.88 लाख मीट्रिक टन अनाज, 19.35 लाख मीट्रिक टन दलहन, 84.65 लाख मीट्रिक टन तिलहन और 11.69 लाख मीट्रिक टन कपास की फसलों का उत्पादन संभावित है।
Tags :