🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

राजसात हुये वाहन जिला अभियोजन अधिकारियों को मिलेंगे...

👤
DD
👁 1731 व्यूज
📍 Bhopal
राजसात हुये वाहन जिला अभियोजन अधिकारियों को मिलेंगे...
25 नवंबर 2019। राज्य के जिला कलेक्टरों द्वारा विभिन्न कानूनों के उल्लंघन के तहत राजसात किये जाने वाले चार पहिया वाहन गृह विभाग के अधीन कार्यरत लोक अभियोजन संचालनालय के अधिकारियों को आवंटित किये जाने की तैयारी प्रारंभ हो गई है।
दरअसल इस संबंध में पिछले दिनों संचालक लोक अभियोजन ने भोपाल से सभी जिलों के अभियोजन अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्सिंग की थी। इस कान्फ्रेन्सिंग में सतना के जिला अभियोजन अधिकारी रामपाल सिंह ने सुझाव दिया था कि जिला कलेक्टरों द्वारा जो चार पहिया वाहन विभिन्न कानूनों के उल्लंघन पर राजसात किये जाते हैं उनको जिला अभियोजन अधिकारियों को उपलब्ध करवाने की कार्यवाही की जाये। इस सुझाव को संचालक ने उपयुक्त पाया तथा संचालनालय स्तर पर इस मामले के विधिक परिपेक्ष्य पर विचार करने तथा विधिक रुप से यह कार्यवाही कैसे हो सकेगी, इस संबंध में एक कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिये हैं।
उक्त नवगठित कमेटी को कहा गया है कि वह पन्द्रह कार्य दिवस में अपनी रिपोर्ट संचालक को प्रस्तुत करे तथा प्रदेश के समस्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी इस कमेटी को ऐसे वाहनों की सूची उपलब्ध करायें जिनके विरुध्द राजसात की कार्यवाही की गई है और ये वाहन अच्छी कन्डीशन में हैं।

यह है कमेटी :
जारी आदेश के अनुसार, उक्त कमेटी के अध्यक्ष उप संचालक अभियोजन भोपाल केके सक्सेना बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में जिला अभियोजन अधिकारी सतना रामपाल सिंह, जिअअ भोपाल राजेन्द्र उपाध्याय, जिअअ कटनी हनुमंतकिशोर शर्मा तथा जिअअ बैतूल एआर खान नियुक्त किये गये हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिला अभियोजन अधिकारियों को आने-जाने के लिये कोई शासकीय वाहन नहीं मिलता है। उन्हें जिला कलेक्टरों द्वारा राजसात वाहन दिये जा सकते हैं। इसी संबंध में यह कमेटी बनाई गई है। अभी इस कमेटी की पहली बैठक की तिथि जारी नहीं हुई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट संचालक को देगी तथा वहां से शासनस्तर पर मंजूरी होने जायेगी।



Tags :