🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

हिमाचल की बेटियो ने देश की राजधानी ने बजाया सौंदर्य का डंका

👤
DD
👁 3506 व्यूज
📍 Delhi
हिमाचल की बेटियो ने देश की राजधानी ने बजाया सौंदर्य का डंका
मिस साक्षी राजपूत ने मिस हिमालय और प्रियल चौहान ने जीता मिस टीन हिमालय 2019 का खिताब

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश की मिस साक्षी राजपूत ने अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मिस हिमालय प्रतियोगिता में अनेकों सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस हिमालय 2019 का खिताब अपने नाम किया इसी क्रम में कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 19 वर्षीय मिस प्रियल चौहान ने मिस टीन हिमालय का खिताब जीता

करोल बाग़ दिल्ली मे अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे हिमाचल की दोनों बेटियों साक्षी राजपूत और प्रियल चौहान ने ख़िताब जीत कर हिमाचल का नाम रोशन किया।

14 नवम्बर 2019 को होटल मेट्रो व्यू करोल बाग़ दिल्ली मे आयोजित प्रतियोगिता की थीम थी Country First जिसमे देश के लिए हमारी क्या भूमिका होनी चाहिए इससे सम्बंधित प्रतिभागियों ने अपने विचार दिए और संकल्प लिया की पहले देश फिर हम।
प्रियल चौहान हिमाचल के कोटखाई की रहने वाली है और इनके माता का नाम श्रीमती वीना चौहान और पिता का नाम सुरेंदर चौहान है, प्रियल Dr. YS Parmar University नौनी सोलन से Bsc - Forest Ory की छात्रा है

मिस साक्षी राजपूत और प्रियल चौहान अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन के निर्माता निर्देशक डॉ महेश यादव को धन्यवाद देते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपनी लगन और मेहनत को देना चाहती है और वह देश मे स्टार बने या ना बने पर वह देश की अच्छी और जिम्मेदार नागरिक बनना चाहती है।

दिल्ली मे आयोजित प्रतियोगिता मे मिस टीन हिमालय के साथ साथ मिस priyal ने मिस टीन भारत वर्ल्डवाइड का टाइटल भी अपने नाम किया और मिस साक्षी ने मिस भारत वर्ल्ड वाइड के खिताब पर कब्जा जमाया प्रतियोगिता मे हिमाचल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश., असम, हरियाणा सहित अनैक राज्यों से आई प्रतिभागीओ ने हिस्सा लिया।
Tags :