🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सभी विधायकों को हर साल विधानसभा में देना होगा अपना और परिवार का सम्पत्ति विवरण

👤
DD
👁 1199 व्यूज
📍 Bhopal
सभी विधायकों को हर साल विधानसभा में देना होगा अपना और परिवार का सम्पत्ति विवरण
संसदीय कार्य मंत्री गोविन्द सिंह इसके लिये प्रस्तुत करेंगे विस में संकल्प
विधानसभा की वेबसाईट पर दिखाया जायेगा यह विवरण
17 दिसंबर 2019। विधानसभा के प्रत्येक विधायक को हर साल सदन में अपना और अपने परिवार का सम्पत्ति विवरण प्रस्तुत करना होगा। यह विवरण विधानसभा की वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जायेगा। इस आशय का संकल्प राज्य के संसदीय कार्य मंत्री डा. गोविन्द सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत करेंगे।
ऐसा होगा संकल्प :
विधानसभा सत्र में संसदीय कार्य मंत्री डा. सिंह इस तरह का संकल्प रखेंगे : यह सभा संकल्प करती है कि मप्र विधानसभा का प्रत्येकसदस्य स्वयं की तथा परिवार के आश्रित सदस्यों की आस्तियों तथा दायित्वों का विवरण, चुनाव में उम्मीदवार द्वारा जानकारी देने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अथवा चार्टर्ड एकाउन्टेंट द्वारा प्रमाणित वार्षिक विवरणी के रुप में दिनांक 31 मार्च की स्थिति में प्रति वर्ष 30 जून तक प्रमुख सचिव विधानसभा को प्रस्तुत करेगा और इस प्रकार प्रस्तुत विवरण मप्र विधानसभा की वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जायेगा।
इसलिये लायेंगे यह संकल्प :
दरअसल यह संकल्प इसलिये लाया जा रहा है क्योंकि विधानसभा आम चुनाव के दौरान जारी वचन-पत्र में वचन दिया था कि विधायक/मंत्रियों की चल-अचल संपत्ति प्रति वर्ष विधानसभा के पटल पर रखेंगे।
विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि यह शासकीय संकल्प है जो विधानसभा सचिवालय में आ गया है। इसे पहले सदन की कार्यमंत्रणा समिति में रखा जायेगा जहां उसे तय होगा कि सत्र के किस दिन इसे रखा जाना है।

- डॉ. नवीन जोशी
Tags :