🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कालेजों के प्राचार्यों को रैगिंग के प्रकरण न छुपाने के निर्देश

👤
DD
👁 1568 व्यूज
📍 Bhopal
कालेजों के प्राचार्यों को रैगिंग के प्रकरण न छुपाने के निर्देश
21 जनवरी 2020। राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी शासकीय/अनुदान प्राप्त अशासकीय/निजी कालेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिये हैं कि रैङ्क्षगग को रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही कार्यवाही करें एवं रैगिंग के प्रकरणों को छिपाये नहीं। उच्च शिक्षा आयुक्त ने ये निर्देश मप्र मानव अधिकार आयोग की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी दिश-निर्देशों पर जारी किये हैं।
उच्च शिक्षा आयुक्त ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को
भी कहा है कि वे अपने जिले में स्थित सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में रैगिंग को रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही करें।

प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं कालेजों के
समारोहों में अब खादी का उपयोग होगा

भोपाल।प्रदेश में स्थित सभी विश्वविद्यालयों एवं उनके अधीनस्थ कालेजों में अब उनके द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोहों एवं अन्य विशेष अवसरों पर खादी वस्त्र के परिधानों का ही उपयोग होगा। इस संबंध में राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त ने निर्देश जारी कर दियें हैं। खादी के वस्त्रों के उपयोग हेतु विवि अनुदान आयोग नई दिल्ली तथा मप्र के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग ने आग्रह किया है।
स्वतंत्रता की वर्दी है खादी :
विवि अनुदान आयोग ने इस संबंध में बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के उपयोग तथा हथकरघा के पुनरुध्दार को काफी महत्व दिया है। महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान हाथ से काते गये और हथकरघा कपड़े, खादी का उपयोग एक हथियार के रुप में किया था और इसलिये इसे स्वतंत्रता की वर्दी के रुप में भी जाना जाता है। खादी का उपयोग न केवल भारतीय होने का गौरव प्रदान करेगा बल्कि गर्म और आद्र्र मौसम में भी अधिक आरामदायक होगा।


- डॉ. नवीन जोशी

Tags :