19 फरवरी 2020। राज्य के खनिज विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा कि वे रेत के सफल निविदाकारों को एक दिन के अंदर माईनिंग प्लान का हस्तांतरण करें।
प्रमुख सचिव ने भेजे गये निर्देशों में कहा है कि रेत नीति 2019 के अंतर्गत नये सफल निविदाकारों को निर्धारित राशि जमा करने पर आशय पत्र यानि एलओआई जारी किये गये हैं। उनके द्वारा जिलों में रेत की खदानों की पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त कर अनुबंध निष्पादित करने की प्रक्रिया के दौरान सवर्वप्रथम पंचायत द्वारा संचालित खदानों के माईनिंग प्लान के हस्तांतरण के आवेदन जिला कलेक्टरों को प्रेषित किये जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि जारी एलओआई के आधार पर इनके माईनिंग प्लान का हस्तांतरण अविलम्ब यथासंभव एक ही दिवस में किये जायें। अनेक जिलों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि उनके हस्तांतरण में काफी वक्त लग रहा है।
प्रमुख सचिव ने निर्देशों में कहा है कि आगामी 15 दिन तक इस प्रकार के आवेदनों की प्रतिदिन समीक्षा कर इनके त्वरित निराकरण हेतु व्यवस्था बनायें। किसी प्रकार की समस्या होने पर वे खनिज विभाग या खनिज संचालनालय से सम्पर्क करें। निरन्तर समीक्षा से नये ठेकेदारों के अनुबंध की कार्यवाही अतिशीघ्र हो सकेगी जिससे राज्य को अपेक्षित राजस्व की प्राप्ति इसी वित्तीय वर्ष में प्रारंभ हो सकेगी।
- डॉ. नवीन जोशी
सभी जिला कलेक्टरों को एक दिन के अंदर माईनिंग प्लान का हस्तांतरण करने के निर्देश
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1086
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















