🔴 TRENDING NOW!
44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे क्या AI डॉक्टरों से बेहतर इलाज कर पाएगा? नई मेडिकल बहस ने बढ़ाई चिंता क्या AI इंसानों के कंट्रोल से बाहर हो रहा है? OpenAI ने ट्रेनिंग की रफ्तार घटाई कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच सोशल मीडिया पर लड़ाई असल में किसकी सत्ता की है?

कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर ने लाभांडी स्कूल के बच्चों के साथ मनाई अपनी चौथी वर्षगांठ

👤
DD
👁 2669 व्यूज
📍 रायपुर
कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर ने लाभांडी स्कूल के बच्चों के साथ मनाई अपनी चौथी वर्षगांठ
रायपुर, 19 फरवरी 2020: कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर ने आज शासकीय लाभांडी स्कूल के नन्हें बच्चों के साथ अपनी चौथी वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस हेतु होटल ने इन बच्चों को होटल आमंत्रित किया जहां उनका स्वागत होटल के सभी कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ किया। सुबह 11.30 बजे आरंभ हुई इस पार्टी के दौरान जहां इन बच्चों को होटल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया गया तो वहीं उनके साथ मनोरंजक खेल व ड्राइंग काम्पीटिशन आदि गतिविधियां की गईं व उन्हें स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखाया गया। इस पार्टी में आए अधिकांश बच्चों के लिए यह एक अंतरराष्ट्रीय होटल को देखने का पहला अनुभव था।
स्कूल से बच्चों के साथ आए शिक्षकों में से एक शिक्षक ने कहा, ?बच्चों के लिए यह एक शानदार अवसर था। पहली बार कोर्टयार्ड मैरियट जैसे बड़े होटल में जाने और मनोरंजक गतिविधियों से भरपूर इस विजिट ने बच्चों को उत्साहित किया है। इस विजिट ने उन्हें ऐसी स्मृति दी है जिसे वे कभी नहीं भुला पाएंगे। यह पहली बार था कि उनमें से कई बच्चों ने महसूस किया कि वे एक बड़े व देखभाल करने वाले समाज के हिस्से के हैं, जो उन्हें नई चीजों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित करता है।?
कोर्टयार्ड मैरियट, रायपुर के महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने इस पहल के बारे में कहा कि यह आयोजन समाज के वंचित वर्गों को कुछ वापस लौटाने का प्रयास है। उन्होंने कहा, हम बच्चों को एक मजेदार दिन का अनुभव कराने का मौका देना चाहते थे।
Tags :