🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

...तो क्या खत्म हो गया है आलिया-सिद्धार्थ का रिश्ता?

👤
Admin
👁 18870 व्यूज
📍 1
...तो क्या खत्म हो गया है आलिया-सिद्धार्थ का रिश्ता?


बॉलीवुड के लवबर्ड्स आलिया और सिद्धार्थ ने भले ही अपने रिश्ते को कभी खुलकर न स्वीकारा हो, लेकिन कई जगहों पर उन्हें एक साथ देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है.

लेकिन अब बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. इतना ही नहीं लंबे समय से वे एक-दूसरे से बात तक नहीं कर रहे. मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो इनका ब्रेकअप हुए करीब एक महीना हो गया है.

गौर करने वाली बात ये भी है कि आलिया-सिद्धार्थ को बहुत दिनों से साथ देखा भी नहीं गया है. हो सकता है वे अपने काम में बहुत व्यस्त हों लेकिन रिपोर्ट्स तो कुछ और ही कह रही हैं.

कुछ दिनों पहले खबरें ये भी आ रही थी कि दोनों 'आशिकी-3' में नजर आएंगे. हालांकि आलिया ने इन खबरों का खंडन किया है. उनका कहना है उन्होंने अभी तक ये फिल्म साइन नहीं की है.

सूत्रों की मानें तो अलिया को सिद्धार्थ और श्रद्धा की नजदीकियां रास नहीं आ रही हैं जिसकी वजह से उन्होंने सिद्धार्थ से किनारा कर लिया. वहीं, कुछ दिन पहले एक कॉमन फ्रैंड की पार्टी में सिद्धार्थ ने आलिया के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के साथ बदसलूकी की थी जिससे आलिया नाराज हो गईं थी.

फिल्मों की बात करें तो आलिया की 'उड़ता पंजाब' बहुत विवादों के बाद आज यानी 17 जून को रिलीज हो गई है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा अब नित्या मेहरा की फिल्म 'बार-बार देखो' में नजर आएंगे.
Tags :