🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अधिकृत वित्तीय स्थापनाओं की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध

👤
DD
👁 1137 व्यूज
📍 Bhopal
अधिकृत वित्तीय स्थापनाओं की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध
4 मार्च 2020। संस्थागत वित्त संचालनालय ने जमा स्वीकार करने के लिए अधिकृत वित्तीय स्थापनाओं की सूची अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। अनधिकृत वित्तीय स्थापनाओं के बारे में प्रदेश की जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक, सिक्योरिटीज एण्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी), राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) सहित राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, राज्य के सहकारी बैंक, बहु-प्रदेशीय सहकारी बैंक, स्माल फायनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पैमेंट बैंक, गैर बैंकिग वित्तीय कम्पनियाँ (एनबीएफसी), इण्डिया पोस्ट पैमेंट बैंक के साथ-साथ, बीमा नियामक एवं विकास अभिकरण (आईआरडीए) द्वारा जमा स्वीकार करने के लिये अधिकृत वित्तीय स्थापनाओं की सूची वेबसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी www.dif.mp.gov.in के लिंक 'जमा स्वीकार करने हेतु अधिकृत वित्तीय स्थापनाएँ/ financial establishments Authorized to accept deposits' पर उपलब्ध है। साथ ही संचालनालय संस्थागत वित्त द्वारा विकसित पोटर्ल 'searchable database of registered entities with financial regulators for common public' पर भी आम जन के लिये उपलब्ध कराई गई है।
Tags :