🔴 TRENDING NOW!
भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश को बाँटने वाली शक्तियों को पहचानें, भारत की असली शक्ति है आध्यात्मिक शक्ति

👤
DD
👁 12163 व्यूज
📍 Bhopal
देश को बाँटने वाली शक्तियों को पहचानें, भारत की असली शक्ति है आध्यात्मिक शक्ति
यादव महासभा के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
6 मार्च 2020। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि आज ऐसी शक्तियों को भी पहचानना जरूरी है, जो देश को बाँटने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति अनेकता में एकता की संस्कृति है। इसकी असली शक्ति आध्यात्मिक शक्ति है, जो देश को बांधे रखती है और आगे बढ़ाती है। श्री कमल नाथ बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में यादव महासभा मध्यप्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

श्री कमल नाथ ने कहा कि यादव समाज हर क्षेत्र में जागरूक समाज है। जागरूक समाज होने के नाते यादव समाज की बुजुर्ग और नौजवान पीढ़ी का कर्तव्य है कि देश के मूल्यों को पहचाने। नई पीढ़ी को देश के सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराएं, इससे जोड़े रखें। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत एकमात्र देश है, जो विविधताओं के बावजूद एक झण्डे के नीचे शान से खड़ा है।

मप्र की नई पहचान बनाने आगे आयें युवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग और नई पीढ़ी में बहुत अंतर है। नई पीढ़ी की पहुंच तकनीकी और ज्ञान तक पहुंच है। नई पीढ़ी सिर्फ आगे बढ़ने के अवसर चाहती है। उनमें क्षमता और प्रतिभा दोनों है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया मध्यप्रदेश बनाना और इसकी नई पहचान बनाना चुनौती है। मध्यप्रदेश की नई पहचान पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए। हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई पहचान बने चाहे वह आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा आर्थिक गतिविधियां बढ़ाकर रोजगार के अवसर युवाओं का देना सबसे पहली प्राथमिकता है। रोजगार निर्माण आर्थिक गतिविधि का ही एक आयाम है। यादव समाज की भूमि उपलब्ध कराने एवं अन्य मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यादव समाज को निराश नहीं होने देंगे। उन्होंने यादव समाज सहित अन्य समाजों के युवाओं का आव्हान किया कि नया मध्यप्रदेश बनाने के लिए सब एक साथ मिलकर आगे बढ़ें।

इस अवसर पर यादव महासभा के महासचिव श्री दामोदर यादव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ घोषणाओं पर नहीं, काम पर विश्वास करने वाले मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को नई ऊँचाईयों पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने और समन्वय भवन का नाम स्वर्गीय श्री सुभाष यादव के स्मृति में रखने के लिए मुख्यमंत्री का यादव समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण यादव ने भी अधिवेशन को संबोधित किया।

इस अवसर पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री सचिन यादव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह यादव, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री योगेन्द्र मंडलोई एवं बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags :