अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का संदेश
7 मार्च 2020। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में योगदान दे रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। वे समाज का आधार स्तंभ है।
मंत्रियों ने दी बधाई
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने सभी वर्गों की महिलाओं को बधाई देते हए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के भरपूर मौके हैं। वे उद्योगपति से लेकर पुलिस अधिकारी और पायलट तक बन सकती हैं। राज्य सरकार उन्हें सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने महिला दिवस पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री सचिन यादव ने विभिन्न कृषि कार्यों से जुड़ी महिलाओं, प्रगतिशील महिला किसानों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें महिला दिवस की बधाई दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने महिलाओं के स्व-सहायता समूहों और महिला पंचायत प्रतिनिधियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने स्थानीय निकायों में नेतृत्व सम्हाल रहीं महिलाओं के योगदान की सराहना की है। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शासन, प्रशासन के क्षेत्र में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों को दक्षतापूर्ण निभाने वाली महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।
महिलाओं को आगे बढ़ने के मौके देना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1058
Related News
Latest News
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 'विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 का औपचारिक शुभारंभ
- भारत के स्वाभिमान को जगाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक - डॉ. मोहन यादव
- हिंदी जनसंपर्क का सशक्त माध्यम - सुनील वर्मा
- इंदौर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ. मोहन का कड़ा रुख, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक सहित कई लापरवाह अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद
- सोशल मीडिया की वजह से अमेरिका 'यौन मंदी' की चपेट में - सर्वेक्षण