🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

कोरोना से निपटने में जन-सहयोग आवश्यक - मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 2166 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना से निपटने में जन-सहयोग आवश्यक - मुख्यमंत्री श्री चौहान
24 मार्च 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जन-प्रतिनिधियों से अपील की है कि कोरोना वायरस की महामारी को समाप्त करने में अपनी पूरी क्षमता लगायें। आज विधानसभा परिसर में जन-प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है तथा 36 शहरों में संबंधित जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए सभी ऐहतियाती कदम उठाये जायें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील से मिले जन-समर्थन की सराहना करते हुए जनता से अपील की है कि कोरोना रोग की रोकथाम का एक मात्र उपाय, इसकी कड़ी को तोड़ना है। जन प्रतिनिधि विश्वास दिलायें कि यद्यपि संकट है लेकिन जन-सहयोग से इस विश्वव्यापी संकट से निपटने में शासन पूरी तरह सक्षम है। प्रशासन के लॉकडाउन आदेश का पूरी तरह पालन करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। जन सुविधा के लिये सभी आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है।
Tags :