🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिये पांचों उम्‍मीदवारों के नामांकन वैध

👤
DD
👁 1737 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिये पांचों उम्‍मीदवारों के नामांकन वैध
निर्दलीय उम्‍मीदवार का नामांकन हुआ रद्द
17 मार्च 2020। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिये रिक्‍त होने वाले तीन स्‍थानों की पूर्ति हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन अंतर्गत नामजदगी के अंतिम दिन 13 मार्च, 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के तीन, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय उम्‍मीदवार के नामांकन-पत्र दाखिल किये गये थे।

दिनांक 16 मार्च, 2020 को दोपहर 2:00 बजे से प्राप्‍त नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा राज्‍यसभा निर्वाचन, 2020 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री ए.पी. सिंह के कार्यालय में प्रारंभ हुई। जांच के दौरान भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के उम्‍मीदवार श्री दिग्विजय सिंह एवं श्री फूलसिंह बरैया तथा भारतीय जनता पार्टी की उम्‍मीदवार श्रीमती रंजना बघेल के नामांकन-पत्र विधिमान्‍य पाये गये तथा उन्‍हें स्‍वीकार किया गया । निर्दलीय प्रत्‍याशी श्री रामदास दहीवाले का नामांकन-पत्र विधिमान्‍य न होने के कारण रद्द किया गया । जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया तथा श्री सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन पत्रों पर की गई आपत्तियों के संबंध में आज दिनांक 17 मार्च, 2020 को दोनों पक्षों को सुना जाकर दर्ज आपत्तियों को अमान्‍य करते हुए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया तथा सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन पत्रों को विधिमान्‍य करते हुए स्‍वीकार किया गया।

राज्‍यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन की अधिसूचना अनुसार अभ्‍यर्थिता से नाम वापसी दिनांक 18 मार्च, 2020 को अपराह्न 3:00 बजे तक हो सकेगी। यदि आवश्‍यक हुआ तो मतदान 26 मार्च, 2020 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना सम्‍पन्‍न होगी।
Tags :