🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल सहित प्रदेश के 8 जिलें 24 मार्च तक लाॅकडाउन

👤
DD
👁 11714 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल सहित प्रदेश के 8 जिलें 24 मार्च तक लाॅकडाउन
भोपाल में एक युवती पाॅजिटिव, दूसरी जांच के दायरे में
22 मार्च 2020। कोरोना वायरस के चलते मध्यप्रदेश में भी स्थिति खराब होती जा रही है। राजधानी भोपाल में एक पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद भोपाल को 24 मार्च तक के लिए लाॅकडाउन कर दिया गया है। शहर की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के पाॅजिटिव मरीजों की संखया 5 हो गई है। आज भोपाल की प्रोफेसर कालोनी में एक लडकी संक्रमित मिली है,युवती के परिवार के सदस्यों को आइसोलेट किया गया है। पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू आव्हान पर आज राजधानी भोपाल सहित पूरा देश बन्द रहा। लोगों ने स्वेच्छा से अपना कारोबार बन्द रखा। शहर की सडकों पर दिनभर सन्नाटा रहा। आज रविवार होने के चलते भी लोग घरों पर ही रहे। सरकारी आदेश के अनुसार 31 मार्च तक सभी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। प्रदेश के जिन आठ जिलो को 24 मार्च तक के लिए लाॅकडाउन किया है उनमें जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीव, छिन्दवाडा, ग्वालियर और बैतूल को आगामी आदेश तक के लिए लाॅकडाउन कर दिया गया है।
Tags :