🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कोरोना से बचाव के लिये पूरी सावधानी बरतें प्रदेशवासी

👤
DD
👁 2161 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना से बचाव के लिये पूरी सावधानी बरतें प्रदेशवासी
मुख्यमंत्री श्री चौहान की उच्च-स्तरीय बैठक में अपील
26 मार्च 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिये सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि पूरी सावधानी बरतें। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना को किसी भी स्थिति में फैलने नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर रही है। राज्य में मेडिकल कॉलेज और अन्य निजी क्षेत्र के बड़े अस्पताल, स्पेसिफिक अस्पताल के रूप में कार्य करेंगे। आवश्यक औषधियों, मास्क, पीपीई किट और आवश्यक होने पर उपयोग में आने वाले वेंटिलेटर्स की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में कोरोना के संबंध में आयोजित उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति आइसोलेशन के निर्देशों का पालन करे। खुद को और परिवार को स्वस्थ रखने में सहयोग करे। श्री चौहान ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ नागरिक विदेश से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि उनसे सम्पर्क कर उनके परिजनों के संक्रमित होने की आशंका को समाप्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस सतर्कता से ऐसे व्यक्ति स्वयं को क्वारेंटाइन करते हुए संपूर्ण समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक चिंता और दायित्व का विषय है। श्री चौहान ने आमजन से इस कार्य में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार जनता के साथ है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल आदि उपस्थित थे।
Tags :