🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

इंसानियत दिखाने नहीं, 'साबित' करने उतरी आरिफ खान और उनकी टीम

👤
DD
👁 2457 व्यूज
📍 Bhopal
इंसानियत दिखाने नहीं, 'साबित' करने उतरी आरिफ खान और उनकी टीम
वे लोग, जो इस वक्त घर पर रहकर ही लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहते हैं, वे ketto.org पर जुड़ सकते हैं
30 मार्च 2020। इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक साथ खड़ा हुआ है, तब कुछ युवा आगे बढ़कर इंसानियत की नई मिसाल कायम करने का काम कर रहे हैं। राइटफुल लैब्स एवं जेपियन्स मीडिया के सीईओ और युवा उद्यमी आरिफ खान भी अपनी टीम के साथ इस दिशा में बढ़ चढ़कर काम करने का प्रयास कर रहे हैं।

एक एनजीओ द्वारा संचालित सेवाओं में सहयोग कर आरिफ खान और उनकी टीम ने 400 से ज्यादा लोगों तक खाना पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए आरिफ की टीम ने थोड़ा थोड़ा कर पैसा जमा किया। आरिफ की टीम के 9 लोगों द्वारा 5 हजार रुपये प्रत्येक की मदद और आरिफ के सहयोग से ये धनराशि एक लाख रुपए तक पहुंची, जिसे इकट्ठा कर एक एनजीओ द्वारा संचालित सेवा 'रोटी बैंक' को दिया गया। रोटी बैंक के माध्यम से 400 से अधिक लोगों तक भोजन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को पहुंचाने का काम किया जाता है।

रोटी बैंक के माध्यम से लोगों तक सहायता पहुंचाने के अतिरिक्त, अब आरिफ खान और उनकी टीम गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की मदद करने का प्रयास कर रही है। युवा उद्यमियों के लिए मिसाल कायम करने वाले आरिफ कहते हैं कि ये वक्त इंसानियत दिखाने का नहीं, इंसानियत साबित करने का है। ये ऐसा वक्त है, जबकि हमें खुद आगे बढ़कर लोगों की मदद करनी होगी, क्योंकि कोई जरुरतमंद आप तक पहुंच पाता है या नहीं, ये अपने आप में सवाल है।

इस छोटी सी मदद के साथ आरिफ खान और उनकी टीम अब क्राउड फंडिंग पर भी काम कर रही है, इसके लिए आरिफ खान बताते हैं कि वे लोग, जो इस वक्त घर पर रहकर ही लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहते हैं, वे ketto.org पर हमारे साथ जुड़ सकते हैं। आरिफ कहते हैं कि मदद का कोई पैमाना नहीं होता, कि उसे छोटा या बड़ा साबित किया जा सके, हम इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों के पास जा रहे हैं ताकि मदद के लिए उठने वाले हाथों को एक रास्ता मिल सके। ये जरुरी नहीं कि मदद बहुत बड़ी हो, लोग अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं।
Tags :