🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में निरंतर मिल रही सफलता

👤
DD
👁 835 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में निरंतर मिल रही सफलता
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की मंत्री-मंडल के सदस्यों से चर्चा
23 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में मंत्री-मंडल के सदस्यों से राज्य में कोरोना वायरस नियंत्रण के संबंध में चर्चा की। श्री चौहान ने कहा कि राज्य में इस रोग पर नियंत्रण का कार्य काफी तेजी से चलाया जा रहा है। टेस्टिंग किट्स की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। प्रदेश के 27 जिलों में कोरोना का प्रभाव है। प्रदेश के 14 जिलों में 15 से अधिक पॉजिटिव प्रकरण मिले हैं और अन्य 24 जिलों में एक भी कोरोना रोगी नहीं पाया गया है। जहाँ 10 से कम कोरोना रोगी पाए गए हैं, उन जिलों की संख्या 14 है। प्रदेश में कुल 487 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। इससे इस रोग पर नियंत्रण में सफलता मिली है। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री कमल पटेल, श्री गोविंद सिंह राजपूत और सुश्री मीना सिंह चर्चा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि 8 लाख 85 हजार श्रमिकों के बैंक खातों में क्रमश: एक-एक हजार रूपए की राशि जमा कराने का निर्णय लिया गया और राशि जमा करवा दी गई है। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन की वजह से फंसे अन्य राज्यों के करीब 7 हजार श्रमिकों की भी तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए एक-एक हजार रूपए की राशि दी जा रही है। श्री चौहान ने बतायाकि मकान मालिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अभी किराएदारों से किराया न लें, न ही मकान खाली कराने की कार्रवाई करें। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में संबल योजना को नए सिरे से प्रारंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित नहीं है, वहाँ भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जरूरतमंदों को रोजगार देने के लिये मनरेगा के अंतर्गत कार्य प्रारंभ किए गए हैं। विभिन्न राज्यों से करीब 25 हजार विद्यार्थी वापस अपने घर लौट आए हैं। प्रदेश में पूरी सजगता और सतर्कता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गेहूँ खरीदी का कार्य भी सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए आवश्यक आर्थिक गतिविधियाँ भी संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री को मंत्री-मंडल के सदस्यों ने विभिन्न जिलों से प्राप्त रोग नियंत्रण प्रयासों और सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही जनसेवाओं की जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री इकबालसिंह बैंस ने इस दौरान कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य में अब तक संपन्न कार्यों की जानकारी दी।

Tags :