30 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख 10 हज़ार रसोइयों के बैंक खातों में उनके अप्रैल माह के मानदेय की राशि 42 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से मंत्रालय से अंतरित की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव, संचालक जनसंपर्क श्री ओ.पी. श्रीवास्तव उपस्थित थे।
हर माह भिजवा रहे हैं मानदेय की राशि
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्याहन भोजन योजना के रसोईयों से कहा कि कोरोना संकट के कारण बच्चों को पके हुए मध्यान्ह भोजन के स्थान पर पैसा एवं खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसके कारण आपको रसोई नहीं पकानी पड़ रही है। इसके बावजूद सरकार को आपका पूरा ध्यान है तथा आपको हर माह 2 हज़ार रुपए मानदेय की राशि आपके बैंक खातों में भिजवाई जा रही है।
कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे रसोइए भाई-बहन अपने गाँव एवं क्षेत्र में लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक करें। वे उन्हें बताएँ कि कोरोना को हराने के लिए सब लोग आपस में कम से कम 2 गज की दूरी रखें। सभी लोग मास्क लगाएँ। बार बार हाथ धोएँ, स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं भी भीड़ ना लगाएँ। जो मजदूर भाई-बहन बाहर के गाँव में आए हैं, वे अपने घरों में 14 दिनों तक सब सदस्यों से अलग रहें। थोड़ी-सी सावधानी से हम कोरोना से बच सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रसोईयों के खातों में अंतरित किये मानदेय के 42 करोड़
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1308
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















