🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

पाँच दिवसीय अल्प-विराम सत्र ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय

👤
DD
👁 1477 व्यूज
📍 Bhopal
पाँच दिवसीय अल्प-विराम सत्र ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय
"लॉकडाउन में बाहर नहीं, भीतर चलें" सिद्धांत पर होंगे सत्र
30 अप्रैल 2020। राज्य आनंद संस्थान द्वारा ऑनलाइन कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पाँच दिवसीय अल्प-विराम सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति संस्थान की वेबसाइट https://www.anandsansthanmp./ पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

पाँच दिवसीय अल्प-विराम कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 10 से 11.30 बजे तक सत्र होगा। इसके पहले सुबह 7 से 8 बजे तक सभी प्रतिभागियों को स्वयं डायरी पेन के साथ एक घंटा दिए गये प्रश्नों का अल्प-विराम लेना होगा।

'प्रथम आये-प्रथम पाए' फार्मूले के आधार पर 40 प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर-7723929667 पर प्राप्त की जा सकती है। जिन आवेदकों को अल्प-विराम कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा, उनके मोबाइल नम्बर के आधार पर संवाद के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी प्रतिभागी एक-दूसरे से परिचय प्राप्त करेंगे।

प्रतिदिन सुबह 10 से 11.30 बजे सत्र की लॉगइन आईडी एवं यूजर पासवर्ड WhatsApp group पर दिया जायेगा। सत्र के लिए आप अपने घर में किसी भी शांत स्थान पर डायरी एवं पेन के साथ बैठें।

सत्रों का विषय

सत्र में पहले दिन- सेल्फ अवेयरनेस (समाज, परिवार एवं स्वयं के प्रति जागरूकता), दूसरे दिन- चिंता का दायरा-प्रभाव का दायरा, (कैसे चिंता को चिंतन में परिवर्तित कर समाधान की ओर बढ़ें), तीसरे दिन-जीवन का लेखा-जोखा (कृतज्ञता, क्षमा, माफी, धन्यवाद), चौथे दिन- सम्पर्क, सुधार और दिशा (शांत समय में भीतर की शक्ति से जुड़ना) और पाँचवे दिन- संबंध एवं जीवन का उद्देश्य विषय पर परिचर्चा होगा।
Tags :