विस्तार अधिकारी दो वर्ष की परिवीक्षा पर नियुक्त
6 मई 2020। राज्य सरकार ने व्यापम से वर्ष 2017 की परीक्षा में चयनित 92 समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि हेतु विभिन्न जिलों में नियुक्त किया है। इन्हें रुपये 32800-103600 वेतनमान में नियुक्त किया गया है। इनमें 37 अधिकारी बैगा, सहारिया एवं भारिया जनजाति के हैं जबकि 55 अधिकारी अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। इस संबंध में राज्य के सामाजिक न्याय संचालक कृष्ण गोपाल तिवारी ने आदेश जारी कर दिये हैं।
यहां नियुक्त हुये 37 अधिकारी :
37 अधिकारी बैगा, सहारिया एवं भारिया जनजाति वर्ग के अंतर्गत प्रीमत सहारिया को जीरापुर जिला राजगढ़, श्यामलाल बैगा को बुढार जिला शहडोल, प्रकाश सहारिया को मोमनबडोदिया जिला शाजापुर, आनंद जबरोलिया को सारंगपुर जिला राजगढ़, राजेन्द्र रावत को नटेरन जिला विदिशा, बालकरण बैगा को जयसिंहनगर जिला शहडोल, महेश कुमार भारती को बिछुआ जिला छिन्दवाड़ा, समेलू बैगा को धनपुरी जिला शहडोल, कु. कल्पना देवरिया को लटेरी जिला विदिशा, रामकुशल बैगा को शहडोल, रेवा प्रसाद बैगा को पाली जिला उमरिया, नारायण प्रसाद बैगा को मझौली जिला सीधी, अनिल भारती को पाण्ढुर्ना जिला छिन्दवाड़ा, सुधर सिंह शिवहरे को नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़, श्रीमती सुषमा भारती को जामई जिला छिन्दवाड़ा, रमेश भारती को जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा, सुनील कुमार पंचलिया को नपा पाण्ढुरना जिला छिन्छवाड़ा, कु. बरखा रानी को समनापुर जिला डिण्डौरी, कु. मंजू आदिवासी को कुरवाई जिला विदिशा, सुषमा भिण्डोरिया को नसरुल्लागंज जिला सीहोर, विजय कुमार आदिवासी को पिपरिया जिला होशंगाबाद, अमित कुमार बैगा को मानपुर जिला उमरिया, सेमलाल बैगा को उमरिया, मोहलत भारती को हर्रई जिला छिन्दवाड़ा, रितेश कुमार बैगा को सिहोरा जिला जबलपुर, दादूराम बैगा को कटनी, उदयराम बैगा को बड़वारा जिला कटनी, कु. उमा बैगा को रीठी जिला कटनी, राजेश कुमार बैगा को मेहदवानी जिला डिण्डौरी, रामेश्वर प्रसाद बैगा को शहपुरा जिला डिण्डौरी, दीपक कुमार भारतीया को मवई जिला मण्डला, जयदीप गोवन्द भारतीया को बीजाडाडी जिला मण्डला, यशवंत भारतीया को गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, सतीश बैगा को नैनपुर जिला मण्डला, बूजमोहन भारतीया को बजाग जिला डिण्डौरी तथा पप्पू सहारिया को सिरोंज जिला विदिशा पदस्थ किया गया है। इन सभी को तीस दिन के अंदर ज्वाइनिंग देने के लिये कहा गया है।
इन 55 अधिकारियों को यहां मिली नियुक्ति :
55 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों में धनराज कनेश को राणापुर जिला झाबुआ, राजेन्द्र भील को नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़, प्रशांत गर्ग को छपारा जिला सिवनी, जितेन्द्र बर्डे को सेंधवा जिला बड़वानी, कुलदीप भलावे को परसवाड़ा जिला बालाघाट, मनोज कुमार मण्डोलाई को भगवानपुरा जिला खरगौन, अजय तोमर को सरदारपुर जिला धार, मनीष डाबर को गंधवानी जिला धार, संतोष कौल को लखनादौन जिला सिवनी, नीलेश परमार को जोबट जिला अलीराजपुर, जयराज सिंह को नपा सीधी, विजय कुमार चौहान को कसरावद जिला खरगौन, नकुल सिंह मरावी को बिरसा जिला बालाघाट, नलिनी कटारा को थांदला जिला झाबुआ, मेघा पवार को आठनेर जिला बैतूल, रितु उईके को मणैली जिला जबलपुर, राजेश्वरी ठाकुर को बाकानेर जिला धार, प्रीती वर्मा को रायपुर नैकिन जिला सीधी, प्रियंका डोडवा को बडऩगर जिला उज्जैन, रजनी दईके को मोहखेड़ जिला छिन्दवाड़ा, कविता कनेल को बदनावर जिला धार, लीनाप उईके को नगर निगम छिन्दवाड़ा, छाया कटारे को तिरला जिला धार, नेहा कुमरे को बरघाट जिला सिवनी, पंकज अजनार को भीकनगांव जिला खरगौन, नालू नर्रे को घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल, भरत सिंह को ढही जिला धार, आशीष तिग्गा को सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद, दिलीप सिंह बिरला को अमरवाड़ा जिला छिन्दवाड़ा, संदीप कुमार श्यामले को कोतमा जिला अनूपपुर, मनुमिलन्द बारेशवा को नारायणगंज जिला मण्डला, प्रमोद मुजाल्दे को बलडी जिला खण्डवा, अनिल कुमार कौल को ढीमरखेड़ा जिला कटनी, सुरेश कुमार तोमर को मेघनगर जिला झाबुआ, विजेन्द्र सिंह को कुरई जिला सिवनी, गजेन्द्र सिंह डाबर को राजपुर जिला बड़वानी, रवि भिड़े को बाग जिला धार, अंकित बघेल को नालछा जिला धार, मुकेश गोखले को मनावर जिला धार, संदीप परते को नपा सिवनी, निखिल प्रताप सिंह को बुरहानपुर, आलोक चौहान को कुक्षी जिला धार, कमल सिंह को गोगांवा जिला खरगौन, चन्द्रकांत भलावे को बटियागढ़ जिला दमोह, विशाल सिंह बडोले को पाटी जिला बड़वानी, अरुण खन्ना को पानसेमल जिला बड़वानी, कमलेश्वर सिंह धुर्वे को सिंहावल जिला सीधी, दीपक दागोड़े को हरसूद जिला खण्डवा, स्तुति मलैया को गंगैव जिला रीवा, संध्या बारे को छैगांव जिला खण्डवा, कामिनी परते को निवास जिला मण्डला, दिव्या कास्डे को मनावर जिला धार, कनका बमनिया को पेटलावद जिला झाबुआ तथा यशस्विनी गजारिया को हटा जिला दमोह पदस्थ किया गया है। इन्हें भी तीस दिन के अंदर ज्वाईनिंग देने के लिये कहा गया है।
- डॉ. नवीन जोशी
व्यापम से चयनित 92 समग्र सामाजिक सुरक्षा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2856
Related News
Latest News
- शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से चयनित 11 विद्यार्थी और 11 शालाओं को मिला सम्मान
- हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चीन शी जिनपिंग की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बनाएगा AI टूल, 1.1 अरब युआन का निवेश
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
Latest Posts















