🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आर्मी चीफ राहील शरीफ को थप्पड़ से तिलमिलाया पाकिस्तान

👤
Digital Desk
👁 19192 व्यूज
📍 नई दिल्ली
आर्मी चीफ राहील शरीफ को थप्पड़ से तिलमिलाया पाकिस्तान
पड़ोसी देश पाकिस्तान यूं तो खुद को लोकतंत्र पर चलने वाला राष्ट्र बताता है लेकिन वह मामूली-सी आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।



सेना प्रमुख राहील शरीफ की एक कथित अपमानजनक फोटो छापने से पाकिस्तान भड़क गया है। इसके बाद पाकिस्तान ने इंडिया टुडे वेबसाइट को ब्लॉक करवा दिया है। अंग्रेजी भाषा की इस मैगजीन ने अपने हालिया अंक में कवर पेज पर राहील की तस्वीर छापी थी। इसमें उनके गाल पर थप्पड़ का निशान छपा हुआ दिखाया गया था।



वहीं अब पाकिस्तान में अगर आप इंडिया टुडे वेबसाइट के पेज को खोलते हैं, तो उसमें लिखा आता है कि आप जिस साइट पर जाना चाह रहे हैं, उसके कंटेंट को पाकिस्तान में देखे जाने पर रोक है। इस वेबसाइट पर नहीं पहुंचा जा सकता है।



इसके पहले लाहौर हाई कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता को यह विषय संघीय सरकार के समक्ष उठाने का निर्देश दिया था। इस महीने की शुरुआत में अदालत ने इस याचिका का निपटारा किया था, जिसके जरिए संघीय सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह जनरल की अपमानजनक फोटो छापने वाली वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाए। हालांकि अभी भी पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशंस अथॉरिटी (पीटीए) से इसकी पुष्टि के लिए संपर्क नहीं हो पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पीटीए को पाकिस्तान में इस वेबसाइट को ब्लॉक करने का निर्देश मिला था।
Tags :