🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

होम्योपैथी कौंसिल के रजिस्ट्रार की योग्यता में बदलाव

👤
DD
👁 1505 व्यूज
📍 Bhopal
होम्योपैथी कौंसिल के रजिस्ट्रार की योग्यता में बदलाव
लॉकडाऊन में बदले 24 बरस पुराने नियम
17 मई 2020। राज्य सरकार ने लॉकडाऊन के चलते प्रदेश की होम्योपैथी कौंसिल के रजिस्ट्रार पद की योग्यता के नियम बदल दिये हैं। योग्यता के ये नियम 24 साल बाद बदले गये हैं।
दरअसल 24 साल पहले बने मप्र होम्योपैथी परिषद अधिकारी तथा अन्य सेवक भर्ती तथा सेवा की शर्तें नियम 1996 में प्रावधान था कि परिषद यानि कौंसिल के रजिस्ट्रार पद हेतु योग्यता बीए, बीकॉम या विधि स्नातक होगी। यह योग्यता तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार ने निर्धारित की थी क्योंकि उस समय ऐसे ही योग्यता वाले किसी व्यक्ति को रजिस्ट्रार बनाना था। चूंकि कौंसिल होम्योपैथी डाक्टरों का पंजीयन करती है इसलिये इसमें रजिस्ट्रार होम्योपैथी डाक्टर ही होना चाहिये थे। लेकिन इस विसंगति की ओर लम्बे समय तक किसी का ध्सान नहीं गया। हालांकि बाद के सालों में कौंसिल में होम्योपैथी डाक्टर ही रजिस्ट्रार बनाये जाते रहे लेकिन नियमों में बदलाव नहीं किया गया जिससे रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त होम्योपैथी डाक्टर की योग्यता पर सवाल उठने लगे थे। इसीलिये अब जाकर उक्त नियमों में योग्यता के नियम बदले गये हैं।
अब यह किया गया प्रावधान :
नियमों में 24 साल बाद बदलाव कर नया प्रावधान किया गया है कि होम्योपैथी कौंसिल के रजिस्ट्रार पद की लिये योग्यता होगी कि उसे किसी मान्यता प्राप्त विवि से होम्योपैथी में स्नातकोत्तर उपाधि तथा पांच वर्ष का प्रशासनिक अनुभव होना जरुरी होगा तथा विधि स्नातक आवेदक को अधिमानता दी जायेगी।
यह भी किया दूसरा बदलाव :
नियमों में दूसरा यह भी बदलाव किया गया है कि अब कौंसिल के अधीक्षक एवं शीघ्रलेखक दोनों सहायक रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नति के हकदार होंगे।
लॉंकडाऊन में चलाया नवीनीकरण का अभियान :
होम्योपैथी कौंसिल ने लॉकडाऊन के दौरान होम्योपैथी डाक्टरों के पंजीयन का नवीनीकरण कराने का अभियान चलाया। कौंसिल में करीब 19 हजार होम्योपैथी डाक्टर पंजीकृत हैं तथा हर पांच साल बाद इनके पंजीयन का नवीनीकरण किया जाता है। जिन होम्योपैथी डाक्टरों के मोबाईल नंबर थे उन पर उन्हें नवीनीकरण कराने के मैसेज भेजे गये तथा ऑनलाईन नवीनीकरण कराने के लिये कहा गया। 12 हजार में से 11 हजार होम्योपैथी डाक्टरों ने अपना ऑनलाईन नवीनीकरण करा लिया है। शेष बचे 7 हजार डाक्टरों का पता-ठिकाना ढूंढा जा रहा है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि होम्योपैथी कौंसिल के नियमों में रजिस्ट्रार पद की योग्यता को लेकर विसंगति थी जिसे अब दूर कर दिया गया है। इसके अलावा अभियान चलाकर ग्यारह हजार डाक्टरों के पंजीसन का नवीनीकरण कराया गया है। शेष बचे डाक्टरों का पता-छिकाना ज्ञात किया जा रहा है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :