🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

चीन को आतंकी देश घोषित कर तिब्बत को आज़ाद कराये विश्व जनमत - डॉ. यादव

👤
DD
👁 3513 व्यूज
📍 Bhopal
चीन को आतंकी देश घोषित कर तिब्बत को आज़ाद कराये विश्व जनमत - डॉ. यादव
25 वर्षों से चीन में कैद पंचेन लामा की रिहाई का आग्रह

17 मई 2020। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिनाम सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव ( अमन गाँधी ) ने अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि अब समय आ गया हैं कि दुनिया के लिए खलनायक बनते जा रहे चीन को विश्व जनमत से आतंकी देश घोषित कराकर के शिकंजे में जकड़े तिब्बत देश को आज़ाद कराये और 25 वर्षो से 6 वर्ष की आयु में चीन द्वारा ग़ायब किये गए तिब्बती गुरु पंचेन लामा की अतिशीघ्र रिहाई कराई जाए

डॉ यादव ने कहा है कि अमेरिका और भारत दोनों हीलोकतांत्रिक देश हैं जो मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए कटिवद्ध है औऱ पिछले 70 वर्षों का इतिहास देखें औऱ चीन के कृत्यों पर नज़र डालें तो तिब्बत पर जबरिया कब्जा ,भारत पर आक्रमण, अपने ही नागरिकों का क्रूरता पूर्वक दमन , पाकिस्तान को परमाणु हथियार देना और आतंकवादियों को चीन द्वारा निर्मित हथियार देना और आप कोरोना वायरस के जरिये दुनिया को तबाही की कगार पर पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि चीन एक आंतकवादी सोच वाला देश है जिसे संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य रहने का कोई अधिकार नहीं बनता ।
डॉ महेश यादव ने कहा है कि भारत ,अमेरिका,ब्रिटेन,जर्मनी, फ्रांस,इटली,जापान सहित विश्व सभी अमन पसंद देश औऱ संयुक्त राष्ट्र को मिलकर चीन को आतंकी देश घोषित कर लगाम लगानी चाहिए और उसके कब्ज़े से शांतिप्रिय देश तिब्बत जो आज चीन की गुलामी ने जकड़ा है उसे मुक्त कराना चाहिए
Tags :