🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेटीएम ने भारत गैस के साथ साझेदारी

👤
Digital Desk
👁 19580 व्यूज
📍 नई दिल्ली
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेटीएम ने भारत गैस के साथ साझेदारी
मोबाइल पेमेंट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेटीएम ने भारत गैस के साथ साझेदारी कर समूचे देश में उसके ग्राहकों को पेमेंट-ऑन-डिलीवरी सुविधा की पेशकश की है। भारत गैस का इस्तेमाल करने वाले जल्द ही देशभर में चार करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ता अपने पेटीएम वालेट से नगदविहीन भुगतान का विकल्प प्राप्त कर सकेंगे।



गैस की डिलीवरी हो जाने पर ग्राहक अपने पेटीएम क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर डिलीवरी ब्वाय को भुगतान कर सकेंगे। यह सरल और त्वरित भुगतान पद्धति ग्राहकों के भुगतान को तीव्रतर एवं सुविधाजनक बनाने के साथ ही साथ प्रत्येक डिलीवरी में समय की बचत भी करेगी।

भारत गैस के 400 से अधिक डीलर्स वर्तमान समय में पेटीएम के साथ पेमेंट-ऑन-डिलीवरी की अनुमति प्रदान करेंगे। इससे उन हजारों डिलीवरी ब्वायज को राहत मिलेगी, जिन्हें रोजाना काफी नकदी को हैंडल करने का झंझट उठाना पड़ता था।



पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण वासीरेडडी ने बताया कि हम भारत को एक नकदविहीन अर्थव्यवस्था बनाने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं और डिजिटाइजिंग यूटिलिटी बिल भुगतान हमें इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। भारत गैस के साथ हमारी यह साझेदारी हमारे ग्राहकों के भुगतान के अनुभव को बदल देगी। भारत गैस के ग्राहक पहले अपने गैस के लिए ऑनलाइन भुगतान करते थे। अब उनके पास डिलीवरी के समय भुगतान का एक और सुविधाजनक भुगतान विकल्प उपलब्ध हो गया है।
Tags :