🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मोदी नाम नहीं, मंत्र है जो ऊर्जा भरता है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1233 व्यूज
📍 Bhopal
मोदी नाम नहीं, मंत्र है जो ऊर्जा भरता है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
छह वर्ष में बिना अवकाश के अथक परिश्रम कर रहे हैं प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई
30 मई 2020। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी सहित पूरे राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि वे देश की करोड़ों-करोड़ जनता के हृदय के हार हैं। वे दिलों पर राज करते हैं। भारत वर्ष की मुकुट मणि हैं। लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है। महान नेता प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया। वे हमेशा भारत माता तथा अपनी जनता के लिए घनघोर और अथक परिश्रम करते रहते हैं। राष्ट्र को ऊँचाईयों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मोदी नाम में ही संदेश छिपा है। एम से मोटीवेशनल और मेहनती, ओ से ओजस्वी और भारत में छिपी अपार्च्युनिटी को पहचानकर उसे निखारने का प्रयास करने वाले नेता। कोरोना की चुनौती को उन्होंने अवसर में बदला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मोदी के डी का अर्थ है दूरदर्शिता रखने वाले, डायनमिक लीडरशिप और डेवलपमेंट की ओर ले जाने वाले नेता। आई से आशय है, इंस्पायर करने वाले, दृढ़ इच्छा-शक्ति से इंडिया को अलग पहचान देने वाले नेता। वे सभी को ऊर्जा और विश्वास से भरने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दुनिया प्रधानमंत्री श्री मोदी को विकास पुरुष के नाम से जानती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूरा देश श्री मोदी के आव्हान पर जुटा है। मोदी नाम नहीं एक मंत्र है, जो ऊर्जा भरता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं जो हमें प्रधानमंत्री श्री मोदी के रूप में नेतृत्व करने वाला एक ऐसा नेता मिला है जिसने कश्मीर से धारा-370 की समाप्ति, नागरिकता कानून, अयोध्या मंदिर निर्माण, तीन तलाक के कानून के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के लिए बीस लाख करोड़ के विशेष पैकेज से सभी के कल्याण के कदम उठाये हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इसी तरह राष्ट्रवासियों को प्रेरित करते रहेंगे, मनोबल बढ़ाते रहेंगे और दिलों पर राज करते रहेंगे।
Tags :