🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कोरोना संकट के कारण अद्वैतवाद का पुनर्जागरण हो रहा है: राज्यपाल

👤
DD
👁 1357 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना संकट के कारण अद्वैतवाद का पुनर्जागरण हो रहा है: राज्यपाल
पंडित एसएन शुक्ल विश्वविद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस वेबीनार शुभारंभ
1 जून 2020। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट का समय चिंतन और नवाचार का है। सारा देश एकजुट होकर एकात्म भाव से इस संकट का आज समाधान ढूंढ रहा है। एक दूसरे का सहयोग कर रहा है। इस भाव को देख कर लगता है कि देश में अद्वैतवाद का पुनर्जागरण हो रहा है। यह बात राज्यपाल श्री टंडन ने पंडित शंभुनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित वेबीनार के शुभारंभ अवसर पर आज कही।

राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि कोरोना संकट के दुष्प्रभाव से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन के माध्यम से देशवासियों को सलाह दी। लॉक डाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों का सामना करने का हौसला बढ़ाया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लॉक डॉउन के दौरान जो प्रतिबंध लगे थे अब वे धीरे-धीरे हट रहे हैं, लेकिन अभी कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है। हमें सावधानियां बरतनी होगी। धीरे-धीरे हम इस संकट से निजात पा लेंगे। आवश्यकता आत्मनुशासन बनाए रखने की है। संयम और धैर्य से काम लेना है। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल के बाद नई संस्कृति का जन्म होने वाला है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी क्षमता और योग्यता के साथ स्व-प्रेरित होकर भारत के विकास को नई दिशा देने के लिये कार्य करें।

उन्होंने देश की बेटियों, छात्रों और नागरिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन लोगों ने जिस तेजी के साथ कोरोना का सामना करने के लिए मास्क और अन्य आवश्यक उत्पादों का निर्माण कर आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारा विश्वास ओर अधिक बढाया है। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास गवाह है कि विषम परिस्थितियों में भी हम अपने आत्मसम्मान और संस्कृति की रक्षा करते रहे हैं। देशवासियों ने आत्मानुशासन, विशेषज्ञों की राय और प्रधानमंत्री की सलाह का पालन करके विश्व के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, क्योंकि इतनी बड़ी आबादी के बीच संक्रमण को रोकने का एकमात्र तरीका घर में रहकर अपना बचाव करना था, जिसका पालन लोगों ने एकजुट होकर किया।

वेबीनार में रीवा, चित्रकूट और शिमला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्री ए.डी.एन वाजपेयी ने स्वदेशी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रवाद विषय पर अपनी अवधारणा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न संकट के समय में हमें प्रधानमंत्री की देशवासियों से आत्मनिर्भरता की अपील पर अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन करना होगा। इसके लिए स्वदेशी आचरण अपनाकर हमें क्षेत्रगत विशेषताओं को ध्यान में रखकर अपने उत्पादन का निर्माण करना होगा। अपने उत्पाद को देश के साथ-साथ अन्य देशों तक पहुंचाना होगा, जिससे देश आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्पन्नता की ओर बढ़े।

पंडित एस.एन शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर मुकेश तिवारी ने स्वागत वक्तव्य मेंबताया कि पांच दिवसीय इस आयोजन में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मेडिटेशन, हाइजीन एवं पब्लिक हेल्थ, शासकीय योजनाएं एवं मीडिया से चर्चा के साथ-साथ कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा।

आयोजन की संयोजिका डॉ मनीषा तिवारी ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन से विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी जुड़ेंगे तथा इससे लाभान्वित होंगे। विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ करुणेश झा ने आभार व्यक्त किया।
Tags :