🔴 TRENDING NOW!
श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर

मैरियट इंटरनेशनल ने मेहमानों के पुनः स्वागत के लिए सीमित समय के लिए -सेव नॉव, स्टे लेटर - ऑफर पेश किया

👤
DD
👁 2721 व्यूज
📍 रायपुर
मैरियट इंटरनेशनल ने मेहमानों के पुनः स्वागत के लिए सीमित समय के लिए -सेव नॉव, स्टे लेटर - ऑफर पेश किया
सभी बुकिंग्स पर 30 प्रतिशत व उससे अधिक का ऑफर, 30 जून तक की जा सकेगी बुकिंग
1 जून 2020। मैरियट इंटरनेशनल ने आज अपने दक्षिण एशिया क्षेत्र के सभी होटलों के लिए एक सीमित अवधि का ऑफर पेश किया। इस ऑफर के तहत मेहमान 30 जून 2020 तक की जाने वाली बुकिंग्स पर 3 काम्पलीमेंटरी ऑफरों में से कोई एक ऑफर अपने लिए चुन सकेंगे। मेहमान छुट्टियां बिताने या कामकाज के लिए होटल में रूकने हेतु इस बुकिंग को करा सकेंगे। प्रत्येक स्टे पर मेहमानों को मैरियअ बॉनवाय पाइंट कमाने का भी मौका मिलेगा जोकि इस डील को और बेहतर बनाता है।
भारत सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका की रोमांचक हॉलीडे डेस्टीनेशन में समूह के 90 से अधिक होटलों के लिए यह ऑफर उपलब्ध कराया गया है। मेहमान किसी भी समय किसी भी बिंदु पर अपने आरक्षण को संशोधित करने के लिए लचीलेपन के साथ निम्नलिखित में से किसी भी ऑफर का विकल्प चुन सकते हैं। मैरियट के साथ आप जो भी अगली छुट्टी की योजना बनाते हैं, उसमें आपको सुरक्षित वातावरण, प्रथम श्रेणी की सुविधाएं और विशिष्ट सेवा मिलेगी।
ऑफर के तहत मेहमान सभी होटलों में 30 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं या एक रात्रि के भुगतान पर 2 रात्रि का स्टे पा सकते हैं। या फिर वे 2 रात्रि के भुगतान के एवज में 3 रात्रि का स्टे कर सकते हैं।
वर्तमान परिस्थितियों के चलते मेहमान कांटेक्ट लेस रूम चेक-इन कर सकते हैं व अपने भुगतान डिजीटल माध्यम से कर सकते हैं। मैरियट इंटरनेशनल के लिए मेहमानों का स्वास्थ्य व सुरक्षा सर्वोच्च है इसलिए होटलों में स्वच्छता और सेनीटाइजेशन को और बेहतर बनाया गया है।
और अधिक जानकारी होटल की वेबसाइट https://hotel-deals.marriott.com/save-now-stay-later/ से प्राप्त की जा सकती है।
Tags :