अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने इंदौर से लौट कर दी जानकारी
3 जून 2020। गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज मंत्रालय में इंदौर, उज्जैन और भोपाल में कोविड-19 नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इंदौर में कोरोना नियंत्रण गतिविधियों का मुआयना कर लौटे अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल के वर्तमान हालातों से मंत्री डॉ. मिश्रा को अवगत कराया। श्री सुलेमान ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे इंदौर, उज्जैन और भोपाल के हालातों को त्वरित गति से नियंत्रित किया जा सके। वर्तमान में हालात नियंत्रण में हैं।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि इंदौर, उज्जैन और भोपाल की स्वास्थ्यगत व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखें। तीनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से सतत सम्पर्क कर व्यवस्था की बेहतरी के लिये सभी आवश्यक कदम उठाया जाना सुनिश्चित किया जाये। उपचार के लिये कोई भी कमी नहीं आने दी जाये। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अनलॉक-1 की स्थिति में किसी भी कीमत पर सामुदायिक संक्रमण का प्रसार न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें। हर हाल में कोरोना को नियंत्रित कर जन-जीवन को सामान्य बनाना है। लोगों में पैनिक क्रिएट न हो और लोग सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतें, इसके पर्याप्त बंदोबस्त किये जाना भी सुनिश्चित करें।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना संबंधी इंदौर, उज्जैन, भोपाल की व्यवस्थागत समीक्षा की
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 835
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















