🔴 TRENDING NOW!
दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत जीनत अमान की फिल्म देखने के लिए चंकी पांडे ने पहना था बुर्का, सुनाया 15 साल की उम्र का मजेदार किस्सा एआईएम कांग्रेस-2026: प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल? बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की शुरुआत सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 2850 करोड़ के नए मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ, कहा- इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार भारत को मिली 24x7 निगरानी की नई ताकत, EOS-05 सैटेलाइट से अब अंतरिक्ष से लगातार नजर भोपाल-देवास रोड पर अब बिना रुके कटेगा टोल, फंदा प्लाजा पर बैरियर-लेस सिस्टम का ट्रायल मध्य प्रदेश में 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई बड़े विभागों में बदली जिम्मेदारियां

अब 3 जुलाई तक मुफ्त में करा सकेंगे ई-वॉलेट का रजिस्ट्रेशन

👤
Admin
👁 18724 व्यूज
📍 1
अब 3 जुलाई तक मुफ्त में करा सकेंगे ई-वॉलेट का रजिस्ट्रेशन


आईआरसीटीसी ने बढ़ाया एक सप्ताह का समय

भोपाल 28 जून 2016। आईआरसीटीसी ने ई-टिकटिंग के लिए अपने ई-वॉलेट की सफलता से उत्साहित होकर इसके नि:शुल्क पंजीयन का समय एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। अब यात्री आज से 3 जुलाई तक फ्री ई-वॉलेट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने पर 50 रूपए शुल्क वसूला जाएगा।

आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. एके मनोचा ने बताया कि पहले शिकायत मिल रही थी टिकट भुगतान के अन्य तरीकों से भुगतान करने पर, टिकट बुक हुए बगैर पैसे कट जा रहे हैं। आईआरसीटीसी की ई-वॉलेट के माध्यम से इस समस्या का पूरी तरह से समाधान कर दिया गया है। चौबीस घंटे ई-टिकट बुकिंग सहित ई-वॉलेट में कई तकनीकी परिवर्तन किये गए। मौजूदा समय में आईआरसीटीसी का ई-वॉलेट पंजीकरण करने के लिए पैन कार्ड के माध्यम से सत्यापन किया जाता है। अब जल्द ही आधार कार्ड के माध्यम से भी सत्यापान किया जा सकेगा।
Tags :