🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रसाद बताकर खिलाया नशीला लड्डू, फिर अश्लील MMS बनाकर करता रहा रेप, अब मिली ये सजा

👤
Digital Desk
👁 25190 व्यूज
📍 इंदौर
प्रसाद बताकर खिलाया नशीला लड्डू, फिर अश्लील MMS बनाकर करता रहा रेप, अब मिली ये सजा
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक लड़की का अश्लील एमएमएस बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने पर दोषी युवक को सात साल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने आरोपी पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है.



जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2013 में पंचम की फैल निवासी आकाश (20) पिता मदनलाल निहोरे ने एक परिचित नाबालिग को अपने घर बुलाया था. बातों-बातों में उसने नशीले लड्डू को प्रसाद बताकर लड़की को खिला दिया.



लड़की के बेहोश होने के बाद लड़के ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. होश आया तो लड़की को कुछ याद नहीं था, जिसके बाद वो वापस अपने घर चली गई.



कुछ दिनों बाद आकाश ने वापस लड़की को घर बुलाया और एमएमएस दिखाया. इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. ये सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा. जब लड़की से और बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने घरवालों को पूरी बात बता दी.



परिजनों ने लड़की के साथ थाने पहुंचकर आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की सुनवाई में कोर्ट ने आकाश को दोषी पाया और उसे सात साल की सजा सुनाई गई. साथ ही उस पर एक हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है.
Tags :