🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

होमगार्ड के जवानों को नियमित मानदेय मिलेगा : मंत्री डॉ. मिश्रा

👤
DD
👁 1000 व्यूज
📍 Bhopal
होमगार्ड के जवानों को नियमित मानदेय मिलेगा : मंत्री डॉ. मिश्रा
6 महीने की सेवा अवधि विस्तार का प्रस्ताव अनुमोदित
मंत्री डॉ. मिश्रा ने एसडीईआरएफ मुख्यालय पहुँच कर जवानों का किया उत्साहवर्धन

9 जून 2020। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में होमगार्ड के जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। उनके कार्य और सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने उनकी सेवा अवधि को छ: माह बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय का भुगतान होगा। डॉ. मिश्रा ने आज एसडीईआरएफ मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित ऑफिसर्स मेस के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने एसडीईआरएफ तथा होमगार्ड द्वारा मानसून में होने वाली आपदा से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आपदा और बाढ़ राहत कार्य इत्यादि के समय उपयोग में आने वाले अत्याधुनिक बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मंत्री डॉ. मिश्रा के समक्ष जवानों द्वारा बाढ़ एवं अन्य आपदा के समय नागरिक सुरक्षा के लिये किये जाने वाले कार्यों का डिमांस्ट्रेशन किया गया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा को मोटर बोट प्लाटून कमाण्डर श्री चेतन कन्नौजी के नेतृत्व में तीन मोटर बोट की प्लाटून ने छोटे तालाब में सलामी दी।

सिविल डिफेन्स वालिंटियर्स सम्मानित

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना संकट काल में पूर्ण समपर्ण के साथ कार्य करने वाले 30 सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को सम्मानित भी किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह वालिंटियर्स नहीं कोरोना वॉरियर्स है। संकट की इस घड़ी में सभी ने जीवन सुरक्षा के लिये उत्कृष्ट कार्य किया गया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी सम्मानित वालिंटियर्स को ट्रेकसूट भेंट किये।

इस अवसर पर होमगार्ड डीजी श्री अशोक दोहारे, एडीजी एसडीईआरएफ श्री डी. सी. सागर, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड श्री संतोष जाट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
Tags :