🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बिजली बिल में सुधार बिलिंग साफ्टवेयर से हो, मेन्युअली नहीं-प्रमुख सचिव ऊर्जा

👤
DD
👁 1330 व्यूज
📍 Bhopal
बिजली बिल में सुधार बिलिंग साफ्टवेयर से हो, मेन्युअली नहीं-प्रमुख सचिव ऊर्जा
11 जून 2020। उपभोक्ता के बिजली बिल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन बिलिंग साफ्टवेयर के माध्यम से ही किया जाए। यह मेन्युअली नहीं होना चाहिये। मैदानी कनिष्ठ व सहायक अभियंता उपभोक्ता के विद्युत लोड की नियमित चेकिंग करें और लोड बढ़ने पर कार्रवाई करें। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने जबलपुर में बिजली कंपनियों के मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बिजली वितरण कंपनियों के कार्यों की समीक्षा की।

प्रमुख सचिव ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में मुख्य अभियंता से ले कर कनिष्ठ अभियंता स्तर तक के सभी अभियंता राजस्व वसूली पर विशेष रूप से ध्यान दें। बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने वितरण कंपनियों के पूंजीगत कार्यों, डिस्कॉम-ट्रांस्को-जेनको के मध्य समन्वय, हानियों को न्यूनतम करने, बिलिंग व राजस्व वसूली की क्षमता में बढ़ोत्तरी, केएफडब्ल्यू-एडीबी-जेआईसीए की वित्तीय सहायता से किए जा रहे कार्यों, वितरण ट्रांसफार्मरों की उपभोक्ताओं के साथ इंडेक्सिंग जैसे विषयों पर चर्चा की। श्री दुबे ने चालू वित्तीय वर्ष में उनके सुचारू क्रियान्वयन पर सभी बिजली कंपनियों को समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर का अवलोकन कर उसकी कार्य-प्रणाली की जानकारी भी ली।

वीडियो कांफ्रेसिंग में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री वी. किरण गोपाल, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री पीएआर बेन्डे, जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह, ऊर्जा विभाग के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री एस.के. शर्मा, ऊर्जा विभाग के उपसचिव श्री नीरज अग्रवाल, पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजीव केसकर और भोपाल से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले एवं इंदौर में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विकास नरवाल सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता उपस्थि‍त थे।
Tags :