🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर हिना खान ने उमर अब्दुल्ला के फैसले की तारीफ की, कहा- ‘उन्होंने प्यार को चुना, यही सम्मान की बात है’ सेहत की अनदेखी पड़ सकती है भारी: रोजमर्रा की 7 आदतें जो दिल, दिमाग और शरीर को रख सकती हैं स्वस्थ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोपा 'संकल्प वृक्ष,' कहा- हमारी विशेषता है अनेकता में एकता गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश AI का इंसानों पर तंज: सच से ज्यादा लोकप्रियता की परवाह करते हैं लोग!

प्रदेश में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म

👤
DD
👁 1272 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म
करने वाले आरोपी हो रहे हैं दोषमुक्त
लोक अभियोजन अधिकारियों से की रिपोर्ट तलब
20 जून 2020। प्रदेश में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले आरोपी न्यायालय से दोषमुक्त हो रहे हैं। इस पर राज्य के गृह विभाग के अधीन कार्य करने वाले संचालक लोक अभियोजन से सभी लोक अभियोजन अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर ली है।
संचालक लोक अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी जिला अभियोजन अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपियों की हो रही दोषमुक्ति के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट कर अभिमत दें। इस बारे में राज्य सरकार के पास भी शिकायत पहुंची है।
संचालक ने कहा है कि जिला अभियोजन अधिकारी अपने जिले में आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म के प्रकरणों की जानकारी अपने अभिमत के साथ लोक अभियोजन संचालनालय की विधि शाखा के ई-मेल पर एक्सल फार्मेट में अतिशीघ्र भेजें। यह जानकारी आदिवासी महिलाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति की महिलाओं के संबंध में वर्ष 2015, 2016 एवं 2017 के बारे में भेजें कि इन तीन वर्षों में कितने प्रकरण दर्ज हुये, कितनों को सजा मिली, कितने बरी हुये। इसमें यह भी बताया जाये कि दुष्कर्म के मामलों में दोषमुक्ति के मुख्य आधार क्या रहे।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :