🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात

👤
DD
👁 1188 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात
राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित "उम्मीद" और 'म.प्र. विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रयास" की प्रतियां भेंट कीं
29 जून 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास स्थान 7 लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की। मार्च 2020 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को कोविड-19 के दौरान प्रदेश में वैश्विक महामारी से निपटने के लिए किये गये प्रयासों और उससे जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही इस वैश्विक महामारी से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार, लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना आदि के बारे में भी विस्तार से बताया।

लगभग आधे घंटे चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दो पुस्तिकाएं - 'उम्मीद' और 'मध्यप्रदेश विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रयास' भेंट की। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित 'उम्मीद' पुस्तिका में प्रवासी श्रमिकों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की सुनियोजित और संवेदनशील पहल का विस्तार से उल्लेख किया गया है। दूसरी पुस्तिका 'मध्यप्रदेश विकास के प्रतिबद्ध प्रयास' में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सौ दिन के कार्यों का लेखा-जोखा दिया गया है। इसमें कोरोना महामारी से जंग को पराजित करने से लेकर अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किये गये प्रयासों तक का उल्लेख है। साथ ही इस पुस्तक में इस अवधि में किये गये सुधारों और नवाचारों का जिक्र भी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए केन्द्र से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
Tags :