🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

एकल नागरिक डाटाबेस नागरिकों के लिए होगा अत्यंत लाभदायी

👤
DD
👁 1543 व्यूज
📍 Bhopal
एकल नागरिक डाटाबेस नागरिकों के लिए होगा अत्यंत लाभदायी

विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए एक ही स्थान पर मिल जाएगी पूरी जानकारी
1 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में प्रदेश में एकल नागरिक डाटाबेस पर कार्य किया जा रहा है। यह नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। इसके बन जाने से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ देने के लिए आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाएगी। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को अलग-अलग योजना के लिए बार-बार जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी। एकल नागरिक डाटाबेस में उपलब्ध जानकारियों का उपयोग विभिन्न योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए किया जा सकेगा।

नागरिकों को त्वरित लाभ मिलेगा, शासन का समय बचेगा

एकल नागरिक डाटाबेस बन जाने से विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए हितग्राहियों से जानकारियाँ प्राप्त करने में लगने वाला समय बचेगा, जिससे कि योजनाओं का त्वरित लाभ देने में आसानी होगी। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 700 हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ देने के लिए हितग्राहियों का पृथक-पृथक पंजीयन करना होता है।

स्कूलों में प्रवेश आदि के लिए नहीं मांगने होंगे दस्तावेज

एकल नागरिक डाटाबेस तैयार होने जाने से अजा-अजजा, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग को विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश तथा छात्रवृत्ति आदि के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि नहीं मांगने होंगे। एकल नागरिक डाटाबेस में उनका सारा रिकार्ड पहले से ही दर्ज होगा। इससे एक ओर जहां विद्यार्थियों को सुविधा होगी, वहीं बहुत सा समय बचेगा।

ऐसे बनेगा एकल नागरिक डाटाबेस

एकल नागरिक डाटाबेस बनाने के लिए शासन के विभिन्न डाटाबेस समग्र आई.डी., भूमि रिकार्ड, वोटर आई.डी, आधार रिकार्ड आदि का एकीकरण किया जाएगा। इसके लिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही नागरिकों के डाटा को निरंतर अपडेट करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

अन्य राज्यों में भी एकल नागरिक डाटाबेस

राजस्थान में 'भामा शाह योजना' के नाम से एकल नागरिक डाटाबेस लागू है। इसी प्रकार आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में इसे 'प्रजा साधिकार' का नाम दिया गया है।

ये जानकारियां होंगी

एकल नागरिक डाटाबेस में नागरिक का नाम, उम्र, पता, आय, भूमि रिकार्ड, वाहन रिकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति, अधिवास, निर्वाचन संबंधी, फसल, बीमा संबंधी जानकारी, बैंक ऋण, ड्राइविंग लायसेंस, छात्रवृत्ति, कौशल, रोजगार, खाद्यान्न सुरक्षा योजना, गरीबी रेखा प्रमाण पत्र आदि संबंधी जानकारियाँ होंगी।
Tags :