🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पर्यटन बोर्ड ने शुरू किया बफर में सफर अभियान

👤
DD
👁 1921 व्यूज
📍 Bhopal
पर्यटन बोर्ड ने शुरू किया बफर में सफर अभियान
पर्यटक मानसून में भी कर सकेंगे नेशनल पार्क की सैर

7 अगस्त 2020। मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा वन्यजीव प्रेमियों को मानसून सीजन के दौरान प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों में पर्यटन हेतु आमंत्रित करने के लिए बफर में सफर अभियान शुरू किया। इस अभियान से अब पर्यटक मानसून के दौरान नेशनल पाक्र्स के भव्य आकर्षण का लुफ्त उठा सकेंगे। पर्यटकों हेतु तैयार किये गए इस अभियान में स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया गया है।
मानसून के दौरान जंगलों का मुख्य क्षेत्र बंद हो जाता है लेकिन अन्वेषण के लिए जंगल के बफर क्षेत्र खुले रहते हैं। अभियान द्वारा पर्यटकों के लिए बफर क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई हैं। पर्यटक बफर जोन में विभिन्न प्रजातियों को स्पॉट करने के रोमांच के अलावा, मानसून के दौरान जंगलों के हरे भरे प्राकृतिक सौन्दर्य दर्शन का आनंद ले सकेंगे।
पर्यटकों को प्रदेश में घूमने के लिए आमंत्रित करने हेतु 3 से 4 दिन तथा 1-2 दिन के आकर्षक अन्तंर्राज्यीय तथा राज्य स्त्रीय स्वतंत्र यात्रा कार्यक्रम के साथ साथ लुभावने डिस्काउन्ट, टूर पैकेज कार्यक्रम तैयार किये हं। साथ ही साथ पर्यटन निगम के सभी होटलों में अत्यंत ही रियायती दरों पर कमरे उपलब्ध् कराए जा रहें है।
प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व-बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा और संजय दुबरी के साथ रातापानी वन्यजीव अभयारण्य और चंबल घडिय़ाल अभयारण्य जैसे 11 राष्ट्रीय उद्यान और 24 वन्यजीव अभयारण्य हैं।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :