बजट में 14 करोड़ रु. का प्रावधान
18 अगस्त 2020। शिवराज सरकार प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में इस साल 14 करोड़ 16 लाख रुपये व्यय करेगी। इस संबंध में उसने पर्यटन विभाग को उक्त नये प्रावधान हेतु बजट राशि स्वीकृत की है।
दरअसल यह नया प्रावधान केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत किया गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में पर्यटन विकास को दृष्टिगत रखते हुये तथा अधिक संख्या में पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने हेतु यह आवश्यक है कि विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों व विशेषकर महिलाओं के लिये प्रदेश के पर्यटन स्थलों को महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाये। मप्र के पर्यटन स्थल महिलाओं के लिये सुरक्षित हैं, यह संदेश जन समुदाय के बीच जाना भी चाहिये एवं महिला सुरक्षा जनभागीदारी द्वारा सामुदायिक सहभागिता को सुनिश्चित किया जाना चाहिये, जिससे कि उक्त कार्यक्रम को स्थिरता प्रदान की जा सके तथा यह भावना आमजन के व्यवहार में परिवर्तित हो सके।
मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन स्थलों को महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल का प्रस्ताव निर्भया योजनान्तर्गत मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार को प्रेषित किया गया था। इस परियोजना अंतर्गत संबंधित हितधारकों हेतु प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता सृजन, आईईसी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, पर्यटन स्थलों का सुरक्षा की दृष्टि से अंकेक्षण, पर्यटन स्थलों पर अधिक से अधिक कार्यशील महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर महिलाओं हेतु उनके अनुकूल वातावरण निर्माण के लिये महिलाओं का कौशल संवर्धन एवं क्षमता निर्माण, महिला पर्यटकों को पर्यटन स्थलों के विषय में आवश्यक जानकारियों एवं सूचनायें उपलब्ध कराना एवं सहयोग प्रदान करना आदि गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इस कार्यक्रम का संचालन मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा किया जायेगा। प्रस्ताव में चरणबद्ध तरीके से आगामी 3 वर्षो में 50 पर्यटक स्थलों को 20 क्लस्टरों के रूप में विभाजित कर कार्य किये जाने की योजना है।
पर्यटन स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल देगी सरकार
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1270
Related News
Latest News
- Meta WhatsApp पर ला रहा है प्राइवेट AI चैट फीचर "Incognito Chat"
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, बोले- नारी शक्ति के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
- जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video
- क्या बिना सर्जरी के ठीक होगा बढ़ा हुआ प्रोस्टेट? साउंड वेव थेरेपी से जगी नई उम्मीद
- पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव ने किया पालन, अपने ही काफिले से कम की गाड़ियां















