🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कोरोना काल : विधायकों को लैपटॉप

👤
DD
👁 1376 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना काल : विधायकों को लैपटॉप
क्रय करने मिलेंगे पचास हजार रुपये
19 अगस्त 2020। कोरोना काल में कामकाज की बढ़ती ऑनलाईन प्रक्रिया के फलस्वरुप राज्य सरकार ने विधायकों को लैपटॉप क्रय करने के लिये 50 हजार रुपये अनुदान देने की व्यवस्था इस बार के आम बजट अध्यादेश में की है। इसके लिये संसदीय कार्य विभाग के अंतर्गत 75 लाख रुपयों का बजट प्रावधान रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि विधायकों को लैपटॉप क्रय करने के लिये अनुदान देने की व्यवस्था पन्द्रह साला भाजपा सरकार के समय से ही चल रही है तथा पिछली कमलनाथ सरकार में भी इसके लिये बजट रखा गया था। वर्ष 2018-19 में यह बजट 2 लाख 80 हजार रुपये था जबकि वर्ष 2019-20 में यह बजट 29 लाख 26 हजार रुपये रखा गया था। लेकिन वर्तमान शिवराज सरकार ने इस बजट प्रावधान में अत्यधिक वृध्दि कर इसे वर्ष 2020-21 के लिये 75 लाख रुपये कर दिया है।
हर कार्यकाल में है क्रय की सुविधा :
विधायकों को लैपटॉप क्रय करने की सुविधा हर विधानसभा कार्यकाल में दी जाती है। यदि वह पिछले कार्यकाल में विधायक रहा है और उसने उस कार्यकाल में लैपटॉप क्रय किया है तो वह अगले कार्यकाल में भी विधायक बनने पर पुन: लैपटॉप क्रय कर सकेगा जिसके लिये उसे पचास हजार रुपये अनुदान के रुप में दिये जायेंगे।
रसीद देना होती है :
विधायक को अपनी पसंद का लैपटॉप बाजार से क्रय करना होता है। यह रसीद विधानसभा सचिवालय की सदस्य सुविधा शाखा में जमा करने पर उसे पचास हजार रुपये अनुदान का भुगतान हो जाता है। यदि लैपटॉप पचास हजार रुपये कीमत से अधिक है तो उसे सिर्फ पचास हजार रुपये ही मिलेंगे। यदि लैपटॉप पचास हजार रुपये से कम कीमत का है तो जितनी कीमत है, उतना ही अनुदान दिया जायेगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि विधानसभा के वर्तमान कार्यकाल में अब तक सौ विधायकों को लैपटॉप क्रय करने का अनुदान मिल चुका है। कोरोना काल में सारे कामकाज ऑनलाईन हो रहे हैं जिससे शेष बचे विधायक भी अब इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आम तौर पर मंत्रिपरिषद के सदस्य यह अनुदान नहीं लेते हैं क्योंकि उन्हें जीएडी से ही सारी सुविधायें मिल जाती हैं।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :