🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

यूरिया और उपभोक्ता सामग्री की कालाबाजारी और मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी

👤
DD
👁 1258 व्यूज
📍 Bhopal
यूरिया और उपभोक्ता सामग्री की कालाबाजारी और मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

26 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूरिया और खाद्य सामग्री की कालाबाजारी तथा मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी है जिससे कालाबाजारी और मिलावट की गतिविधियाँ शून्य की स्थिति में हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि किसानों और राशन उपभोक्ताओं के लिये संचालित योजनाओं में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अद्तन तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सुशासन स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगने वाली धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषियों पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपराधियों पर मुकदमें दर्ज हों और उनके वाहन भी राजसात किए जाएं। आज की बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह के अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को दोषियों के प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कालाबाजारी के दर्ज हुए मामले, अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
Tags :