🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला,17 जवान शहीद, सभी आतंकी ढेर, राजनाथ ने रद्द की विदेश यात्रा

👤
Digital Desk
👁 17856 व्यूज
📍 नई दिल्ली/श्रीनगर
कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला,17 जवान शहीद, सभी आतंकी ढेर, राजनाथ ने रद्द की विदेश यात्रा
जम्मू-कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में आज तड़के सेना के इनफैंट्री बटालियन कैंप पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए। सेना प्रवक्ता ने बताया कि उरी आतंकी हमले के बाद मुठभेड़ में करीब सभी 4 आतंकवादी ढेर गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर और सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग उरी के लिए रवाना। आतंकी आर्मी कैंप के पीछे की दीवार फांद कर आये थे। आतंकियों ने एमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को निशाना बनाया था। कैंप और टैंट में आग लगने की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली।



गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज उरी में आतंकी हमले और जम्मू कश्मीर में अशांति के चलते रूस और अमेरिका का अपना प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया तथा आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आपात बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केन्द्रीय गृह सचिव, सेना, अर्धसैनिक और गृह मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी शामिल हो रहे हैं।



उत्तरी कश्मीर के उरी शहर में आज सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक बटालियन मुख्यालय पर हमला कर दिया जिसमें 17 जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हुए हैं। इसके साथ ही 4 आतंकवादी भी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे हुए आतंकी हमले के साथ ही विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। हमले की चपेट में आया स्थल यहां से 102 किलोमीटर और सेना के ब्रिगेड मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है। सूत्रों ने बताया कि हमले के समय डोगरा रेजीमेंट के जवान एक तंबू में सोए हुए थे जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग पास स्थित बैरकों तक भी फैल गई।

Tags :