🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

जनता ही मेरी जिन्दगी है, उनकी तकलीफें दूर करना पहली प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1329 व्यूज
📍 Bhopal
जनता ही मेरी जिन्दगी है, उनकी तकलीफें दूर करना पहली प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री चौहान
मंदसौर जिले में 369 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
20 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता ही मेरी जिन्दगी है। मैं जनता के बिना नहीं रह सकता। मेरा प्रयास यही होता है कि सदैव आमजन के बीच पहुँचकर उनके साथ जुड़ाव बनाए रखूं, उनकी तकलीफों को दूर करने के जतन लगातार करता रहूँ। यह मेरी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंदसौर जिले के सीतामऊ एवं सुवासरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के खातों में प्रत्येक वर्ष एक निश्चित राशि जमा की जाए, इसके लिए पृथक योजना तैयार की जा रही है। कोई भी गरीब व्यक्ति राशन से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को फसल बीमा की राशि का पूरा भुगतान किया जाएगा। आवश्यक विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन जल्द ही होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल में प्रत्येक नागरिक को बचाव के पूरे प्रयास करने हैं। अपने और अन्य सभी के स्वास्थ्य की रक्षा का हमारा संयुक्त दायित्व है।

369 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीतामऊ क्षेत्र में 350 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुवासरा क्षेत्र में 14 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले खेत-तालाब और 5 करोड़ की लागत से निर्मित काकड़ तालाब का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदसौर जिले के 5 हजार हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में 22 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की। इन योजनाओं में स्ट्रीट वेण्डर्स, स्व-सहायता समूह, लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री जनकल्याण, संबल योजना आदि शामिल है।

15 वर्ष के विकास कार्यों की प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न विभागों द्वारा गत 15 वर्ष में किए गए जन-कल्याणकारी कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदर्शनी में संयोजित चित्रों की सराहना की।
Tags :