🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

किसानों के हित में फसल बीमा योजना नए स्वरूप में लाई जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1076 व्यूज
📍 Bhopal
किसानों के हित में फसल बीमा योजना नए स्वरूप में लाई जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
पुनासा में 58.57 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
मूंदी और किल्लोद को तहसील का दर्जा, पुनासा अब नगर पंचायत होगी

23 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पुनासा स्थित स्टेडियम में विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन के कार्यक्रम में करोड़ों रूपए की सौगात देते हुए खंडवा जिले की मूंदी और किल्लोद नगर परिषद को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत सिंगाजी स्थल को प्रदेश का धार्मिक पर्यटन स्थल भी घोषित किया। इसके अलावा उन्होंने यहां अधोसंरचना के विकास के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए भी देने की घोषणा की।

विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब प्रदेश में फसल बीमा योजना एक नए स्वरूप में लाई जाएगी।

पुनासा माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन योजना का पुनः आकलन कर छूटे हुए गांवों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में दीन-दुखियों और गरीबों के लिए संबल योजना उनका हक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस वर्ष बारिश से प्रभावित हुई फसलों का ईमानदारी से सर्वें कराने के आदेश देते हुए कहा कि पर्याप्त राहत राशि की व्यवस्था की जाएगी।

190 हितग्राहियों को पीएम आवास की 1.90 करोड़ रूपये की किश्त

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि और प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने मूंदी नगर परिषद के 190 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त के रूप में 1.90 करोड़ रूपए वितरित किये। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 44.77 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 13.8 करोड़ रूपए की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ, प्रमाण-पत्र एवं पात्रता पर्ची का वितरण भी किया।

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब सर्वांगीण विकास के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। अब सरकार द्वारा निरंतर लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभांवित किया जा रहा है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आरबीसी 6/4 के अंतर्गत बारिश से प्रभावित फसलों की राहत राशि किसानों को प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री राम दांगोड़े, मांधाता के पूर्व विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags :