🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

पिछली कमलनाथ सरकार में पदस्थ किये गये

👤
DD
👁 1428 व्यूज
📍 Bhopal
पिछली कमलनाथ सरकार में पदस्थ किये गये
सत्रह कर्मचारियों का पुन: होगा चरित्र सत्यापन

5 नवंबर 2020। पिछली कमलनाथ सरकार के समय वर्ष 2019 में गृह विभाग के अंतर्गत कार्यरत लोक अभियोजन संचालनालय में पदस्थ सत्रह कर्मचारियों का पुन: सत्यापन होगा। इसके निर्देश निदेशक अभियाोजन विजय यादव ने जारी किये हैं।
जारी निर्देश में यादव ने कहा है कि वर्ष 2019 में पदस्थ कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन संबंधित जिलों होशंगाबाद, देवास, भोपाल, रायसेन, टीकमगढ़, सिंगरौली, विदिशा, मंदसौर, अनूपपुर, इंदौर एवं सीहोर के पुलिस अधीक्षकों को भेजे गये हैं जिनमें से सत्रह कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन अनुप्रमाणन फार्म भोपाल के पुलिस अधीक्षक ने वापस भेज दिये हैं और कहा है कि इन अपूर्ण फार्मों को पुन: भरा जाये एवं पहचान प्रमाण-पत्र संलग्न किये जायें।
यादव ने इन सभी सत्रह कर्मचारियों से कहा है कि वे आगामी 6 नवम्बर को कार्यालयीन समय पर अभियोजन संचालनालय भोपाल में उपस्थित हों और चरित्र सत्यापन संबंधी अनुप्रमाणन फार्म की पूर्ति करें।
ये सभी सत्रह कर्मचारी सहायक ग्रेड-3/एपीसीडी पद पर पदस्थ हैं। इनके नासम एवं जिले हैं : भूपेन्द्र नरवरिया-होशंगाबाद, आशीष कुमार सेवक-देवास,
अंकित हटिल-मुख्यालय भोपाल, पुष्पा वर्मा-भोपाल, रेखा मालवीय-भोपाल, अंशिकी गुप्ता-रायसेन, मंशा मनकानी-रायसेन, अलंकृता-टीकमगढ़, अभिषेक कुमार त्रिपाठी-सिंगरौली, स्नेहिल त्रिपाठी-विदिशा, नितेश कुमार राठौर-मंदसौर, अजय सिंह चौहान-अनूपपुर, पूनम इवने-रायसेन, अभय कतरोलिया-विदिशा, भरतज फूलवानी-इंदौर, अनीता अहिरवार-होशंगाबाद तथा रेनु यादव-सीहोर।
ज्ञातव्य है कि उक्त सभी कर्मचारियों की पदस्थापना पिछले अभियोजन निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के समय हुई थी जो इन दिनों निलंबित चल रहे हैं।



- डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :