🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

राजधानी में शौर्य स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

👤
Digital Desk
👁 18991 व्यूज
📍 भोपाल
राजधानी में शौर्य स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने शौर्य स्मारक का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो पीएम का प्रदेश में छह महीने के दौरान पांचवा दौरा रहेगा.

भोपाल के व्यापमं चौराहे के सामने बने देश में अपनी तरह के एकलौते शौर्य स्मारक का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से नवरात्रि में होगा. मध्यप्रदेश सरकार ने छह अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी से समय लिया है.



सूत्रों ने बताया कि पीएमओ ने शौर्य स्मारक के लोकार्पण के लिए समय दिया है. गौरतलब है कि स्मारक का निर्माण 2010 में शुरू हुआ था. इसके शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में से किसी एक के आगमन के लिए एमपी सरकार लगातार प्रयास कर रही थी.



ऐसा है शौर्य स्मारक

-12 एकड़ जमीन पर करीब 40 करोड़ रुपए हुआ से स्मारक का निर्माण

-फेन ग्लास पर शहीदों की शौर्य गाथाएं

-ओपन थिएटर में वीरता से जुड़े नाट्यमंचन

-मिनी सिनेमाघर में युद्ध संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन

-शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए 60 फीट का शौर्य स्तंभ

-रोजाना देशभक्ति के गीतों पर म्यूजिकल फाउंटेन

-सियाचीन, बार गैलरी, ग्लास प्लेट पर शहीदों के नाम

Tags :