आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली जानकारी
22 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 और 22 नवम्बर की मध्यरात्रि सिवनी में आए भूकंप के झटकों के संबंध में सिवनी जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार के मेट्रोलॉजी विभाग से सतत् संपर्क में रहते हुए भूकंप की स्थिति में बरती जानी वाली सावधानियों की जानकारी प्राप्त कर आमजन को अवगत करवाया जाए ताकि आमजन में भय की भावना उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रशासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न जनमाध्यमों से आवश्यक परामर्श भी दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि सिवनी में गत 26 अक्टूबर को भी 3.3 रिक्टर के भूकंप के झटके रिकार्ड किये गये थे। अब पुन: शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 4.3 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है। इसका एपीसेंटर 10 किलोमीटर गहराई में स्थित है। सिवनी जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के निरंतर सम्पर्क में बना हुआ है।
अलर्ट रहने के निर्देश
नागरिकों की जानमाल की हिफाजत के लिये आवश्यक सतर्कता के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस, होम गार्ड, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है।
भूकंप के झटकों के संदर्भ में सजग रहे जिला प्रशासन
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1476
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















