🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट

'वो एक दांत को नुकसान पहुंचाएगा तो हम उसका पूरा जबड़ा तोड़ देंगे'

👤
Digital Desk
👁 19196 व्यूज
📍 नई दिल्ली
'वो एक दांत को नुकसान पहुंचाएगा तो हम उसका पूरा जबड़ा तोड़ देंगे'


जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले पर भाजपा के महासचिव राम माधव ने बेहद तल्‍ख संदेश दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर दुश्‍मन एक दांत तोड़े तो उसका पूरा जबड़ा तोड़ना होगा.



राम माधव ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट किया है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उरी हमले के दोषियों को नहीं बख्‍शने की बात कही है. ऐसे लोगों के लिए सही होगा कि वे एक दांत को नुकसान पहुंचाते हैं तो उनका पूरा जबड़ा तोड़ देना चाहिए. संयम रखने का समय खत्‍म हो चुका है. अगर आतंकवाद कमजोरी और कायरता को दर्शाता है तो बार-बार इन हमलों को सहना भी सही नहीं है. भारत इसे साबित करके रहेगा.'



इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि मैं देश को आश्वासन देना चाहता हूं कि हमले के पीछे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. हमले में शहीद हुए जवानों को हम सैल्यूट करते हैं. राष्ट्र के लिए की गई उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी.









इस पर लोगों की प्रतिक्रिया आना भी जारी है. लोगो कठोर शब्दों से पाकिस्तान के इस घृणित कदम की उलाहना कर रहे हैं.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी उरी आतंकी हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा की. उन्‍होंने सीधे तौर इसके लिए पाकिस्‍तान को जिम्‍मेदार ठहराया. राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'पाकिस्तान एक आतंकी देश है, उसे इसी पहचान के साथ अलग-थलग किया जाना चाहिए.'















उन्होंने कहा, आतंकवाद और आतंकी समूहों के पाकिस्तान के निरंतर एवं सीधे समर्थन को लेकर मुझे गहरी निराशा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, इस बारे में ठोस और निष्कर्षात्मक संकेत हैं कि उरी हमले को अंजाम देने वाले काफी प्रशिक्षित और विशेष हथियारों से लैस थे.

मालूम हो कि रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के उरी कस्बे में सेना के शिविर को आतंकियों ने विस्‍फोट कर उड़ा दिया, जिसमें झुलसकर 17 जवान शहीद हो गए, जबकि 16 अन्य घायल हो गए.
Tags :